{"_id":"6480f0acab35157e920ed7b4","slug":"there-should-not-be-drinking-water-and-sewer-problem-officers-should-remove-unauthorized-occupation-rohtak-news-c-17-1-171801-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नहीं होनी चाहिए पेयजल और सीवर समस्या, अनाधिकृत कब्जे हटवाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नहीं होनी चाहिए पेयजल और सीवर समस्या, अनाधिकृत कब्जे हटवाएं अधिकारी
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने अधिकारियों को कहा है कि जनता को पेयजल-सीवरेज संबंधी समस्या नहीं होनी चाहिए। शुद्ध और पर्याप्त पेयजल के लिए उचित प्रबंध करना होगा। बारिश के पानी की निकासी के लिए नालों व सीवर की प्राथमिकता के आधार पर सफाई करवाने के साथ अधिकारी ने नालों व सीवर की कुल लंबाई के साथ उनके सफाई कार्य की रिपोर्ट तलब की है। अमरूत योजना के तहत जारी विकास परियोजनाओं को शुरू कर इन परियोजनाओं का लाभ जनता को देने को कहा गया है।
बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में मेयर मनमोहन गोयल व नगर निगम एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में पेयजल, सीवर व बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों की समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को हिसार रोड के बरसाती पानी के निकासी के लिए बनाये नाले की सफाई करवाने को कहा। दुकानदारों को भी नालों की सफाई एवं स्लैब डालने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। नालों से अनाधिकृत कब्जे हटवाने को कहा गया। गोहाना रोड के नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा जिससे बारिश में जलभराव न हो। अमरूत योजना के तहत नगर निगम द्वारा चार एसटीपी स्थापित किये जा रहे हैं, इनमें से बताया गया कि एक एसटीपी शुरू हो चुका है।
खुली व ढकी ड्रेनों की हो सफाई
उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा है कि शहर में खुली व ढकी ड्रेन के अलावा जल निकासी के नालों की सफाई करवाएं। झज्जर रोड, खेरड़ी मोड़ इत्यादि स्थानों पर खुले नालों की सफाई भी करें। नालों में डाली गई जालियों की सफाई भी होनी चाहिए। सफाई कार्य की जांच प्रशासनिक उच्चाधिकारियों से करवाई जाएगी। अप्पू घर निष्कासन केंद्र की स्थानीय शीला बाईपास से गुजरने वाली पाइपलाइन के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आठ जून तक रिपोर्ट देने को कहा है। शीला बाईपास चौक पर जल निकासी पाइपलाइन के मौजूदा डिजाइन से जल निकासी के समय अवरोध उत्पन्न होता है, इसका यथासंभव समाधान करने को कहा है।
विज्ञापन
सेक्टरों में जल निकासी के होंगे पुख्ता प्रबंध
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर 2, 3 व 4 में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए किये गए प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। सेक्टर 2 में बारिश के पानी की निकासी के लिए 65 लाख रुपये की धनराशि से पंप हाउस बनाया गया है। तय हुआ कि एचएसवीपी द्वारा आगामी 15 जुलाई तक क्षतिग्रस्त मास्टर लाइन को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। सेक्टर 3, 4 से भी जल निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं। शिवाजी कॉलोनी में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति व झज्जर चुंगी से काठ मंडी तक पेयजल उपलब्ध करवाने को कहा है। गुरुनानकपुरा बरसाती पानी निष्कासन केंद्र से अनाधिकृत कब्जे हटाने को कहा गया है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पटेल नगर व एकता कॉलोनी में बनाये गए दो बूस्टरों के बिजली कनेक्शन शीघ्र अप्लाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जल निष्कासन केंद्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करें सुनिश्चित
उपायुक्त ने विद्युत निगम के अधीक्षक अभियंता मनिंदर सिंह से शहर के विभिन्न बरसाती जल निष्कासन केंद्रों पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। गत दिनों उपायुक्त ने इन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान इन्हें स्वतंत्र फीडरों से जोडने के निर्देश जारी किये थे। निगम को लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की छटाई करवाने को कहा है।