फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There should be no waterlogging in the city due to rain: Chief Minister

बारिश से शहर में नहीं होना चाहिए जलभराव : मुख्यमंत्री

Wed, 26 Jun 2024 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
There should be no waterlogging in the city due to rain: Chief Minister
26सीटीके27...सर्किट रेस्ट हाउस में अ​धिकारियों के साथ मीटिंग करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स
रोहतक। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ चेताया कि बारिश से शहर में जलभराव नहीं होना चाहिए। इसके लिए हर संभव प्रयास करें। बिजली निगम भी सतर्क रहे, ताकि बारिश के पानी की निकासी के समय बिजली की पर्याप्त व्यवस्था रहे। जवाब में डीसी अजय कुमार ने कहा कि 30 जून तक शहर के सभी नालों की सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को एमडीयू के सभागार में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत हुए प्लॉट आवंटन समारोह के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी मुख्यमंत्री के सामने लोगों की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

नायब सैनी ने कहा कि अधिकारी आम जनता के कार्य को गंभीरता से लें। सभी अधिकारी जनता से अच्छा व्यवहार करने के साथ-साथ लोगों को सुविधा प्रदान करें। उन्होंने पिछले दिनों जिले में पेयजल और बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय को लेकर शिकायतें आती हैं। उनको दुरुस्त करने के लिए अहम निर्णय लिया गया है, इसके तहत प्रार्थी की ओर से वार्षिक आय से संबंधित स्वयं घोषणा पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में यदि किसी प्रकार का कोई मुद्दा है तो सरकार को अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि बाढ़ बचाव प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई है। रोहतक मंडल के सभी जिलों में बाढ़ बचाव के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। डीसी ने आश्वासन दिया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार कार्य किया जाएगा। नगर निगम ने नालों की सफाई के लिए ठेका दिया गया है और इस कार्य को 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। समाधान शिविरों में अब तक 841 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं, इनमें से 344 का निपटारा कर दिया गया है और शेष शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में ओएसडी (प्रचार) गजेंद्र फोगाट, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक प्रीति, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, दलबीर फौगाट, सुभाष चंद्र जून, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक व अंकिता वर्मा, नगराधीश अंकित कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता आरके शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता सुखबीर सिंह, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता जेएस नारा, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मलिक, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed