फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There should be a one day discussion on the issue of SYL in the assembly session: Jaihind

विधानसभा सेशन में एसवाईएल के मुद्दे पर एक दिन हो चर्चा : जयहिंद

Mon, 19 Feb 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 19 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
There should be a one day discussion on the issue of SYL in the assembly session: Jaihind
सेक्टर 6 ​में पत्रकारो से बातचीत करते नवीन जय हिन्द। स्रोत: नवीन जय हिन्द
रोहतक। बीते रविवार रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के सामने सेक्टर 6 टेंट से जयहिंद सेना प्रमुख डॉ. नवीन जयहिंद ने एसवाईएल को लेकर साथियों के साथ बैठक और प्रेसवार्ता की। पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि आज कोई भी एसवाईएल के मुद्दे पर बात नहीं कर रहा, चाहे वो कोई नेता, राजनेता, किसान नेता हो। जो एसवाईएल की बात नहीं कर रहा, वो हरियाणा का गद्दार है।
विज्ञापन

एसवाईएल के पानी लाने पर पहले आओ-पहले पाओ का नारा देते हुए नवीन जयहिंद ने कहा जो भी नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री एसवाईएल नहर निर्माण की बात करेगा, उन्हें वह एक लाख का इनाम देंगे। जयहिंद ने कहा कि अगर एसवाईएल नहर निर्माण हो जाता है तो वो उस इनाम को बढ़ाकर 11 लाख कर देंगे और पूरे प्रदेश की जनता का भंडारा करेंगे। नवीन जयहिंद ने किसान आंदोलन पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य का समर्थन करते हैं और शांतिपूर्ण आंदोलन के पक्ष में हैं। नुकसान किसी का भी हो, भुगतना निर्दोष जनता को पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed