फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is water shortage in Mukundpura village, people are worried

Rohtak News: गांव मुकुंदपुरा में पानी की किल्लत, लोग परेशान

Tue, 20 May 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 20 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
There is water shortage in Mukundpura village, people are worried
फोटो नंबर- 16गांव मुकुंदपुरा में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण रोष व्यक्त करती महिलाएं
नारनौल। पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने के कारण गांव मुकुंदपुरा के लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मियों के दिनों में पानी की मांग अधिक रहती है, लेकिन नियमित पेयजल सप्लाई नहीं होने के कारण महिलाएं दूरदराज से पानी लाने को मजबूर है। गांव मुकुंदपुरा के वार्ड नंबर पांच की बिमला, किताब, सरोज, रीना, सुनीता, अनिता, सावित्री, विद्या, रामोतार, कवर सिंह, राजू, विजेंद्र, रुपचंद और संजू आदि ने बताया कि घरों में पानी की सप्लाई महीने में केवल तीन से चार दिन ही दी जाती है। वहीं कोई समय भी निर्धारित नहीं है।
बताया कि कभी सुबह तो कभी शाम को पानी छोड़ा जाता है। इसकी वजह से कई लोग पानी भरने से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नहाने-धाने, खाना पकाने और पीने के लिए उपयोग होने वाले पानी की पूर्ति के लिए महिलाएं और बच्चे सिर पर और साइकिल पर पानी लाकर जीवन-यापन करने को मजबूर है।
विज्ञापन

गांव में पानी पहुंचाने के लिए टैंकर संचालक भी शहर की तुलना में 50 से 100 रुपये अतिरिक्त लेते हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिसकी मोटर चलाने की ड्यूटी है, वह नहीं चलाता है। उसकी जगह अन्य व्यक्ति मोटर चलाता है, जिसकी वजह से भी पानी नियमित सप्लाई नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
उच्च अधिकारियों से कई बार मांग कर चुके
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विभिन्न माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद कुछ दिन पेयजल सप्लाई नियमित की जाती है। फिर बंद कर दी जाती है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि नियमित और निश्चित समय पर पानी की सप्लाई दी जाए, ताकि लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े।
--------------
गांव में पानी की समस्या गंभीर रूप से बनी हुई है। महीने में केवल चार दिन पानी आता है। पानी की पूर्ति के लिए गांव में बनी टंकी से सिर पर पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। प्रशासन से मांग कि नियमित रूप से पेयजल सप्लाई की जाए, जिससे कि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-विद्या देवी
-------------
प्रशासन को समस्या से कई बार अवगत करवा चुके हैं, हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।-बिमला देवी


वर्जन :
प्रयास है कि पेयजल आपूर्ति सुचारू रहे। नहर देरी से आने के कारण पेयजल आपूर्ति के समय में कटौती की गई थी। गांव मुकुंदपुरा में पानी की सप्लाई सुचारू नहीं होने का मामला संज्ञान में आया है। निरीक्षण कर जहां कमी रहेगी उसे दूर किया जाएगा। पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से की जाएगाी।-महेश यादव, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग

फोटो नंबर- 16गांव मुकुंदपुरा में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण रोष व्यक्त करती महिलाएं

फोटो नंबर- 16गांव मुकुंदपुरा में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण रोष व्यक्त करती महिलाएं

फोटो नंबर- 16गांव मुकुंदपुरा में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण रोष व्यक्त करती महिलाएं

फोटो नंबर- 16गांव मुकुंदपुरा में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण रोष व्यक्त करती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed