फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is no option of shadow and twilight of the stars, now there will be seven rounds between two and a half to four o'clock in the afternoon

तारों की छाया व गोधूलि का विकल्प नहीं बचा, अब दोपहर ढाई से चार बजे के बीच होंगे सात फेरे

Sun, 25 Apr 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
There is no option of shadow and twilight of the stars, now there will be seven rounds between two and a half to four o'clock in the afternoon
कोरोना संक्रमण ने शादियों का मजा भी किरकिरा कर दिया है। शादियों में सात फेरों के लिए दूसरी बार मुहूर्त बदला जा रहा है। नाइट कर्फ्यू से पहले तारों की छाया में सात फेरे होने थे, लेकिन बाद में 10 बजे से पहले शाम के समय गोधूलि का मुहूर्त तय किया गया। अब 6 बजे तक कार्यक्रम की शर्त ने फिर मुहूर्त बदल दिया। अब पंडित ढाई से 4 बजे के बीच मुहूर्त तय कर रहे हैं। रविवार व सोमवार को रोहतक शहर व आसपास के गांवों में 450 के करीब शादियां होंगी, जिनकी एसडीएम कार्यालय से मंजूरी दी गई है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है। हर रोज कोरोना से मरने वालों के शव श्मशान में पहुंच रहे हैं। ऐसे हालात में प्रदेश सरकार ने शाम 6 बजे तक ही बाजार खोलने और एसडीएम की अनुमति से शादी समारोह व दूसरे कार्यक्रम करने का आदेश जारी किया है। इसका सीधा प्रभाव शादियों पर पड़ रहा है। क्योंकि 18 अप्रैल को शुक्र उदय हुआ था। इसके साथ 21 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हुआ। सबसे ज्यादा शादियां 24 अप्रैल के अलावा 25 व 26 अप्रैल को होनी हैं।
विज्ञापन

निगम व एसपी कार्यालय की सहमति से मिली मंजूरी
सरकार द्वारा तय गाइड लाइन के तहत 450 लोगों ने शादियों की अनुमति के लिए आवेदन किया था। इसमें शादी के कार्ड के अलावा आवेदनकर्ता की एक आईडी अनिवार्य तौर पर एसडीएस कार्यालय में ली गई। एसडीएम ऑफिस से नगर निगम व एसपी ऑफिस में ई-मेल करके सहमति ली गई। इसके बाद मोबाइल नंबर पर एसएमएस या ई-मेल से संबंधित व्यक्ति को अनुमति दी गई। नियमों के तहत शादी की अनुमति शाम 6 बजे से पहले की दी गई। इंडोर कार्यक्रम के तहत 50 लोगों व आउट डोर कार्यक्रम के तहत 200 लोगों की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

शादी या दूसरे कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा तय गाइडलाइन के तहत अनुमति दी जा रही है। इसके लिए एक अधिकारी की स्पेशल ड्यूूटी लगाई गई है। सुबह 10 से 1 बजे के बीच में एसडीएम ऑफिस की ई-मेल पर आवेदन किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने पर संबंधित व्यक्ति को 4 से 5 बजे के बीच में व्हाट्सएप नंबर या उसके ई-मेल पर अनुमति पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, एसडीएम, रोहतक
कोरोना ने परेशानी बढ़ा दी है। अब दूसरी बार शादियों का मुहूर्त बदलना पड़ रहा है। पहले रात के समय कार्यक्रम तय था तो सात फेरों का मुहूर्त अलग था। शाम का मुहूर्त अलग था, लेकिन अब 6 बजे तक ही कार्यक्रम हो सकता है तो सात फेरों का मुहूर्त दोपहर ढाई से 4 बजे के बीच रखा गया है। काफी लोगों ने शादी कार्यक्रम हालात को देखते रद्द कर दिए हैं। वे अब अक्तूबर माह में शादी समारोह तय कर रहे हैं।

- पंडित संदीप पाठक
पिछले साल कोरोना के चलते कारोबार ठप रहा। अब दोबारा फिर कोरोना ने हालत पतली कर दी है। पहले रात 10 बजे तक का समय था, अब शाम छह बजे तक समय तय हुआ है। ऐसे हालात में शादी समारोह दिन में ही संभव है। खासकर बैंक्वेट हॉल मालिक परेशान हैं। अब सरकार के नियमों का पालन तो करना ही है।
- राकेश गुगनानी, महासचिव होटल एवं बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed