{"_id":"688fb879d8cc8ee6e801e7ab","slug":"there-is-no-drainage-or-light-system-in-the-underpass-traffic-is-affected-rohtak-news-c-17-roh1020-702198-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंडरपास से न पानी की निकासी और न लाइट की व्यवस्था, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंडरपास से न पानी की निकासी और न लाइट की व्यवस्था, आवागमन प्रभावित
Mon, 04 Aug 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
10....हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निकट रेलवे अंडरपास में हुए जलभराव में होकर गुजरते बाइक सवार। संवा
रोहतक। हाउसिंग बोर्ड निकट डबल फाटक रेलवे अंडरपास के अंदर बारिश के बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। न पानी की निकासी समय पर हो रही है और न ही अंडरपास में लाइट का व्यवस्था सुचारु है। ऐसे में आस-पास की कॉलोनियों को यहां से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बारिश के एक सप्ताह बाद तक भी पानी की निकासी नहीं हुई है।
वार्ड-20 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास रेलवे अंडर पास बनाया गया है लेकिन अंडरपास में हर बारिश में जलभराव होने से एक-एक सप्ताह बाद तक पानी की निकासी नहीं होती। सामान्य दिनों में भी अक्सर पाइप लाइन लीकेज होने से पानी भरा रहता है।
जलभराव के साथ-साथ काफी समय से लाइटें भी काम नहीं कर रही हैं। रात में राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। अंडरपास के निकट ही निरंतर कूड़-कचरा डाला जा रहा है। इससे निरंतर दुर्गंध होने से बीमारी होने का भी खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरपास के अंदर से आजाद नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड, चावला कॉलोनी, गीता कॉलोनी, प्रीत विहार, श्रीनगर कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी, छोटू राम कॉलोनी और एकता कॉलोनी के लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
निगम के अधीन सभी अंडरपास का सुधार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। अधिकारियों को समय पर निकासी और रख-रखाव की हिदायत दी गई हैं।
-डॉ. आनंद कुमार, आयुक्त, नगर निगम।
-- -- -- -- -- -- -
निगम की ओर से अंडरपास का सुधार करने के लिए टेंडर लगाया गया है। करीब 15 दिन बाद काम को गति मिलने की उम्मीद है। इसके अंदर निकासी के लिए पंप और रोशनी के लिए लाइटें लगाने का प्रस्ताव है।
-कंचन खुराना, वार्ड-14 पार्षद, नगर निगम
-- -- -- -- -- --
नीचे से एक-एक फीट पानी भरा हुआ है। ऊपर लेंटर के अंदर दूषित पानी टपक रहा है। गंदा पानी राहगीरों के ऊपर गिर रहा है। पावर हाउस और मेडिकल जाने वाले इसी रास्ते से जाते हैं।
- पंकज, चावला कॉलोनी।
-- -- -- -- -- -- -
अंडरपास की बहुत खराब हालत है। इसके अंदर और बाहर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कॉलोनी में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। रेलवे और नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- जसबीर कुमार, समाजसेवी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी।
-- -- -- -- -- -- --
अंडर पास में न लाइन है। बारिश के समय निकासी न होने से एक फीट पानी भरा रहता है। सर्कुलर रोड के पास के इलाके में कूड़ा-कचरा पड़ा रहता है। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।
- डॉ. जयपाल वर्मा, गीता कॉलोनी।