फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There is no arrangement of water and street lights in Sheetal Nagar

शीतल नगर में नही है पानी व स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था

Mon, 06 Jan 2020 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement of water and street lights in Sheetal Nagar
SD 11 sheetal nagar ki main gali kachhi
शीतल नगर की गली नंबर चार में बीस दिन से पानी नही आ रहा। महिलाओं को दूर-दराज लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। कॉलोनी की मेन गली कच्ची है, जहां बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है, इस कारण लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तक नहीं है। इस कारण रात के समय घर से निकलने और वारदात होने का डर सताता है। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके, उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शीतल नगर गली नंबर 4 के सुरेंद्र, सुनीता, राकेश, ललित, प्रेम, महाबीर, रमेश ने बताया की निगम को हर तरह का टैक्स अदा करते हैं। लेकिन निगम की तरफ से मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन से घरों में पेयजल सप्लाई नहीं आ रही है। लोगों ने बताया कि करीब 25 दिन से गली में नई पाइप लाइन बिछाई गई थी लेकिन आज तक उसमें पानी नहीं आया है। महिलाओं ने बताया कि कई बार पानी की जल्दी में हैंडपंप में कहासुनी तक हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बीस दिन से पानी की समस्या झेल रहे हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई समाधान नही किया जा रहा है। पानी की कमी के कारण तीन तीन दिन तक लोग नही नहाते।
- सुनीता, शीतल नगर वासी
काफी दूर लगे हैडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ता है। जल्दी के चक्कर में महिलाएं एक-दूसरे के साथ कहासुनी पर उतर आती हैं। सभी को पानी लेकर घर जल्दी जाने की लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहिणी, शीतल नगर वासी
यहां की मेन गली भी कच्ची पड़ी हुई है। जिस पर चिकनी मिट्टी की परत जमी हुई है। पानी लाते वक्त कई महिलाएं फिसलने से चोटिल हो चुकी। यहां पर लोगों का जीना दूभर हो गया है।
- पुष्पा, शीतल नगर वासी
अगर प्रशासन हमें सुविधाएं प्रदान नही करवा सकता तो टैक्स किस तरह के वसूल रहा है। ज्यादातर लोगों ने पशु पालन किया हुआ है। उनको पिलाने के लिए पानी कहा से लेकर आए। हैंडपंपों पर भीड़ लगी रहती है। बहुत मश्किल से पानी मिल पाता है।

- रीटा, शीतल नगर वासी
इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। न ही किसी तरह की हमारे पास शिकायत आई है। फिर भी अगर समस्या है तो जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। - नवीन कुमार, एसडीओ पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed