फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There are no basic facilities for farmers in the grain market: Bajrang Garg

अनाज मंडी में किसानों के लिए नहीं हैं मूलभूत सुविधाएं : बजरंग गर्ग

Thu, 04 Apr 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
There are no basic facilities for farmers in the grain market: Bajrang Garg
रोहतक। गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से मंडी में शुरू हो चुकी है। अब तक मंडी में किसानों के लिए कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। यह कहना है हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग का। वह बुधवार को मंडी में व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद पर 2275 रुपये एमएसपी के अनुसार आढ़तियों की आढ़त 56.87 रुपये बनती है, मगर सरकार आढ़तियों की आढ़त 10 रुपये 99 पैसे कम करके 45 रुपये 88 आढ़तियों को दे रही है। इसी प्रकार धान पर भी सरकार आढ़तियों को आढ़त काफी कम दे रही है। आढ़तियों की आढ़त कम करने से व्यापारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है, जबकि सरकार को हर अनाज की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करके 2.5 प्रतिशत पूरा कमीशन देना चाहिए।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार टैक्स में रियायत देने के बजाय सब्जी व फलों पर मार्केट फीस लगाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम किया है, जबकि कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस हटाई थी। कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार को मंडियों में सुविधा देनी चाहिए। सरकार की ओर से व्यापारी व उद्योगपतियों को सुविधाएं दिए जाने से गांव स्तर पर हैंडलूम, नमकीन, बेकरी, कूलर, पंखे, पीलंग, निवार, साबुन, तेल व छोटी-छोटी मिलें लगेंगी। गांव स्तर पर छोटे-छोटे उद्योग लगने से गांवों में ही लाखों माताएं, बहनों और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे हरियाणा में काफी हद तक बेरोजगारी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से मंडियों में अनाज की खरीद करने पर अनाज सरकारी एजेंसियों का हो जाता है। अनाज खरीद का ठेकेदार की ओर से समय पर उठान नहीं करने पर अनाज में घटती आती है, जबकि सरकारी ठेकेदार व सरकारी खरीद एजेंसी की लापरवाही के कारण अनाज का उठान मंडियों में देरी से होता है। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव रमेश खुराना, मंडी प्रधान मुकेश बंसल, उप प्रधान मोहित पांचाल, सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष भूप सिंह, पूर्व प्रधान डिंपल बुधवार, वैश्य समाज जिला प्रधान लोकेश जैन, राजकुमार, सतीश वत्स, जयपाल बल्हारा मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed