फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   There are 200 buses in the roadways fleet, today and tomorrow passengers will travel with the help of 76 buses.

Rohtak News: रोडवेज बेड़े में 200 बसें, आज व कल 76 बसों के सहारे रहेंगे यात्री

Sun, 08 Dec 2024 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
There are 200 buses in the roadways fleet, today and tomorrow passengers will travel with the help of 76 buses.
झज्जर। हरियाणा रोडवेज की 110 बसों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों को ले जाने के लिए रविवार को पानीपत और कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा। वहीं, सोमवार को 16 बस प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने के लिए विभिन्न गांवों और एलआईसी के कर्मचारियों को लेकर जाएगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए कुल 126 बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

जिले में हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले लोगों को दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिले में दो दिन में लगभग 76 बसे ही पूरे जिले में चलाई जाएंगी। इससे बसों में भीड़ बनी रहेगी। लाेगों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का घंटाें इंतजार करना पड़ सकता है। समय पर पहुंचने में देर हो सकती है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जिले में 126 बसों को भेजा जाएगा। इसके लिए रविवार को पानीपत में जिले से 80 बसों काे भेजा जाएगा। इसमें 50 बसें झज्जर डिपो और 30 बसें बहादुरगढ़ सब डिपो से भेजी जाएंगी। वहीं, कुरुक्षेत्र में 30 बसें भेजी जाएगी। इसमें झज्जर और बहादुरगढ़ सब डिपो से 15-15 बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन



कार्यक्रम में जाने के लिए 16 बसें लगाई
जिले से एलआईसी कर्मचारियों और गांवों से महिलाओं को कार्यक्रम में लाने ले जाने के लिए 16 बसाें की मांग की गई है। इसमें एक बस झज्जर, बेरी और कोसली और तीन बसें बहादुरगढ़ से एलआईसी कर्मचारियों के लिए लगाई गई है। वहीं, जिले के गांवों से लोगों को कार्यक्रम में ले जाने के लिए 10 बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कार्यक्रमों में जाती रही हैं बस
इससे पहले भी रोडवेज बसों को सरकारी कार्यक्रमों में भेजी जाती रही हैं। पिछले दिनों जींद में आयोजित कार्यक्रम में भी जिले से बसों को भेजा गया था। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed