फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Then broken chova, de-watering started

फिर टूटा चोवा, डी-वाटरिंग शुरू

Sun, 20 Mar 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Then broken chova, de-watering started
पीर बोहदी डिस्पोजल से जुड़े मैनहोल । अमर उजाला
रोहतक। पीर बोहदी डिस्पोजल से जुड़े मैनहोल के पास 72 मीटर से ज्यादा जमीन धंसने की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। वजह, जैसे ही खुदाई होती है, वैसे ही चोवा (भूजल स्तर) टूटने से पानी भर जाता है। अब फिर से मशीनों से डि-वाटरिंग (भू-जल शोधन) हो रही है। वहीं, डिस्पोजल बंद होने से सीवर का पानी पीर बोहदी तालाब के माध्यम से ड्रेन-आठ में बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीर बोहदी डिस्पोजल पर लाढ़ौत रोड, हनुमान कॉलोनी, राजीव नगर, तेज नगर, ऋषि नगर, सूर्य नगर, आनंद विहार कॉलोनी, सेक्टर-छह, गोहाना अड्डा, स्टेडियम व सुपवा, सुखपुरा चौक, खोखरा कोट आदि का सीवरेज ट्रीट होता है। अमरूत योजना में मैनहोल और डिस्पोजल को जोड़ा गया। 26 लाख रुपये में 72 मीटर ट्रैंचलेस (बिना खोदाई) लाइन बिछाई। जून 2021 में डिस्पोजल चालू हुआ। नवनिर्माण होने के बाद भी मैनहोल के पास 72 मीटर से ज्यादा रोड धंस गई और डिस्पोजल बंद कर दिया गया। करीब एक माह से जमीन धंसने की वजह पता करने के लिए कार्यदायी संस्था खोदाई के प्रयास कर रही है मगर सफलता नहीं मिल पा रही है। वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए गोहाना रोड बाहरी बाईपास से करीब 200 मीटर तक वनवे ट्रैफिक व्यवस्था कर दी गई है। विगत दिवस जैसे ही मैनहोल के पास खोदाई शुरू की वैसे ही चोवा टूट गया और तेजी से पानी भर गया। इस वजह से फिर मशीनें लगाकर डि-वाटरिंग शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
जब तक खोदाई नहीं होगी तब तक पता नहीं चलेगा कि आखिर किस वजह से जमीन धंसी। पानी सुखाकर जैसे ही खोदाई शुरू की वैसे ही चोवा टूट गया। इससे गड्ढे में तेजी से पानी भरने लगा, जिसकी वजह से फिर मशीनें लगाकर डि-वाटरिंग शुरू करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनजीत दहिया, अधिशासी अभियंता हेड क्वार्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed