{"_id":"6611b718fc161129340f48f8","slug":"theft-incident-captured-in-cctv-case-registered-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106647-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: उठान धीमा होने से खरीद भी हुई धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: उठान धीमा होने से खरीद भी हुई धीमी
Sun, 07 Apr 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
मंडी में क्विंटल की खरीद लेकिन उठान सिर्फ 1665 का हुआ, ट्रालियों में भरी रहती है फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। अनाज मंडी में अब तक 4500 क्विंटल से अधिक सरसों खरीद हो चुकी है लेकिन अब तक 1665 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। इसके कारण मंडी में खरीद का काम भी धीमा है। किसान सरसों को ट्रालियों में ही भरकर खड़ी करते हैं। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने मार्केट कमेटी और हैफेड अधिकारियों से मांग की है कि खरीद होने वाली सरसों का साथ के साथ उठान हो, ताकि अन्य किसानों को दिक्कत न उठानी पड़े।
शनिवार को भी मंडी में 713.50 क्विंटल सरसों किसान बिक्री के लिए लेकर पहुंचे। इसमें से 598.95 क्विंटल सरसों की खरीद हो सकी। मार्केट कमेटी कर्मचारियों द्वारा 40 किसानों के गेट पास काटे गए। अब तक किसानों द्वारा 4500 क्विंटल से अधिक सरसों की फसल की खरीद की गई है, लेकिन उठान मात्र 1665 क्विंटल सरसों का हो पाया है। अभी किसानों की खरीदी गई फसल की पेमेंट भी नहीं हो पाई है। शनिवार को बहादुरगढ़ की मंडी में किसान ईस्सरहेड़ी, बामनौली, कुलासी, नया गांव, सौलधा के अलावा बादली क्षेत्र से फसल लेकर पहुंचे। सरसों की फसल से मंडी पूरी तरह अटी पड़ी है। उठान कार्य धीमा होने के कारण किसानों को मंडी में फड़ पर फसल उतारने में भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
वर्जन...
मंडी में पहुंचने वाली सरसों की फसल को हैफेड द्वारा लगातार खरीदा जा रहा है। उठान कार्य भी हो रहा है। शनिवार को मंडी में 700 क्विंटल से ज्यादा सरसों की फसल आई। इसमें से लगभग 600 क्विंटल सरसों खरीदी गई। अभी मंडी में गेहूं नहीं पहुंचा है। यदि गेहूं आता है तो उसकी भी खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
-अंजू दलाल, सचिव, मार्केट कमेटी, बहादुरगढ़।
-फोटो 63 : मंडी में ट्रालियों में भरी सरसों की फसल।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -