{"_id":"63e4ea953d17c8eeab0ea96e","slug":"theft-in-lawyers-chamber-case-registered-against-three-rohtak-news-c-17-1-61810-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: वकील के चैंबर में चोरी, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: वकील के चैंबर में चोरी, तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिला बार कॉम्प्लेक्स स्थित वकील के एक चैंबर से चोर म्यूजिक सिस्टम व जैकेट चुराकर ले गए। वकील ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक वकील संदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसका 536 नंबर चैंबर है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह और उसके वकील साथी अदालत में सुनवाई पर गए हुए थे। वापस आए तो चैंबर से म्यूजिक सिस्टम और जॉकेट गायब मिली। कुछ समय बाद चैंबर में एक अनजान व्यक्ति आया था। उसने पूछा तो अपना नाम कुलदीप निवासी खिड़वाली बताया। उसके दो साथी प्रदीप और सुधीर नीचे खड़े थे। उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।