{"_id":"6678b010761bfbecab08d814","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-the-house-jhajjar-news-c-200-1-ro21001-108137-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर का ताला तोड़ कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर का ताला तोड़ कर चोरी
Mon, 24 Jun 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित छोटूराम नगर में घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर 15 हजार रुपये, एक मोबाइल, मंगलसूत्र सोना, झुमका, चांदी की पाजेब चुरा ले गए। इस संबंध में पुलिस ने लाइनपार थाना में मामला दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बहादुरपुर, दरभंगा बिहार निवासी विधाता साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छोटूराम नगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। 21 जून को पत्नी गुड़िया, मां गीता देवी, साली नेहा व खुशबू काम पर गए हुए थे। शाम को वापस आए तो कमरे का ताला टूटा मिला। जब कमरे में सामान चैक किया तो 15 हजार रुपये व अन्य काफी सामान गायब मिला। संवाद
विज्ञापन