फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Theft at the house of an employee of Delhi's finance company who went to Kashmir

कश्मीर घूमने गए दिल्ली की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर चोरी

Thu, 13 Oct 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Theft at the house of an employee of Delhi's finance company who went to Kashmir
सांपला के सूर्य नगर से परिवार सहित एक सप्ताह पहले कश्मीर घूमने गए दिल्ली की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर चोर 2 लाख के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सांपला के वार्ड नंबर 13 स्थित सूर्य नगर निवासी कर्मबीर ने दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के पुष्प विहार स्थित फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। 3 अक्तूबर को परिवार के साथ कश्मीर घूमने गया था। साथ ही जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन भी किए। 11 अक्तूबर को लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी 56 हजार नकदी, बेड में रखी सोने की दो अंगूठी, एक डायमंड रिंग, तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का एम लिखा लोकेट, सोने का चांद व सूरज, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चुटकी, एक जोड़ी बच्ची की पायल व एक चांदी की कुंडली सहित अन्य सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

सीसीटीवी में वारदात कैद, 9 अक्तूबर की रात में हुई चोरी
मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि 9 अक्तूबर की रात करीब एक बजकर 50 मिनट पर एक युवक मकान के बाहर घूम रहा था। शक है कि उसने ही अपने साथियोें के साथ मिलकर चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed