फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The young man was first beaten, then not even allowed to enter the hospital

युवक को पहले पीटा, फिर अस्पताल में दाखिल भी नहीं होने दिया

Sun, 03 Apr 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The young man was first beaten, then not even allowed to enter the hospital
रोहतक। झज्जर चुंगी पर कार मालिक ने अपने साथियों के साथ न केवल मैकेनिक से मारपीट की, बल्कि सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित जनता कॉलोनी निवासी संदीप ने शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह बहादुरगढ़ स्थित ऑटो कंपनी में मैकेनिक है। 31 मार्च को सुबह नौ बजे अपने परिचित सुरेश की झज्जर चुंगी स्थित गैरेज में गया था। वह सुरेश के साथ गैरेज में गाड़ी का काम कर रहा था, तभी राजेश नाम का युवक अपने साथियों सहित आया। वहां राजेश ने कहा कि क्या कार का इंजन ठीक हो जाएगा। उसने कहा कि इंजन स्टार्ट हो जाएगा। इतना कहते ही राजेश ने उसका गला दबा दिया। किसी तरह उसने खुद को छुड़वाकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद राजेश के साथियों ने उसका पीछा किया और पकड़कर पीटने लगे। इतना ही नहीं, झज्जर चुंगी पर एक और कार आकर रुकी, जिसमें सवार चार-पांच युवक नीचे उतरे और उसे जमकर पीटा। राहगीरों ने उसे छुड़वाया। इसके बाद उसका भाई व मां आ गए। परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां गेट पर राजेश व उसके 10 साथी मौजूद थे। आरोपियों ने उसे घेर कर फिर मारपीट शुरू कर दी। उसकी मां व भाई को भी चोटें मारी। डर के मारे परिजन अस्पताल की बजाय उसे घर ले गए। जेब से उसका फोन, 4500 रुपये की नकदी व सोने की चेन भी गायब मिली। अब घर वाले दिल्ली निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed