फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The young man lost 1.20 lakhs in the IPL match, so that the wife did not know, so he created a fake robbery story

Rohtak News: आईपीएल मैच में 1.20 लाख हार गया युवक, पत्नी को पता न लगे, इसलिए बनाई फर्जी लूट की कहानी

Sun, 23 Apr 2023 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
The young man lost 1.20 lakhs in the IPL match, so that the wife did not know, so he created a fake robbery story
रोहतक। आईपीएल मैच पर ऑनलाइन 1.20 हजार रुपये हारने पर नेहरू कालोनी के युवक इमरान ने 2.20 हजार रुपये लूट की फर्जी कहानी बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना देने का केस दर्ज किया है। साथ ही सोमवार को अदालत में आरोपी के खिलाफ कलंदरा दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी डॉक्टर रवींद्र ने बताया कि यूपी के बिजनौर स्थित गांव हमीरपुर हाल में नेहरू कॉलोनी निवासी इमरान ने 20 अप्रैल को शिकायत दी थी कि उसने अपने भाई के खाते में 2 लाख 20 हजार रुपये डालने थे, लेकिन अकाउंट से पैन कार्ड लिंक न होने के कारण पैसे जमा नहीं हो सके। वह वापस आ रहा था तो कच्चा बेरी रोड पर दो स्कूटी सवार आए और उसके हाथ व गर्दन पर ब्लैड से वार किया। इसके बाद पैसे छीनकर ले गए। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया तो पता चला कि इमरान कूलर की घास बेचने का काम करता है। उसने 1 लाख 20 हजार रुपये की कमाई थी। यह राशि वह आईपीएल के क्रिकेट मैच पर हार गया। इमरान अपने भाई के कहने पर सुनील निवासी सुनारिया के पास से एक लाख रुपये उधार लेकर आया। ये पैसे उसे बैंक में जमा कराने थे, लेकिन राशि बैंक में जमा कराने समय मशीन के अंदर फंस गई। बैंक स्टाफ ने इमरान को बताया कि उसके फंसे हुए पैसे खाते में दो तीन दिन में वापस आ जाएंगे। इमरान जब वापस घर आने लगा तो वह स्कूटी रोकर एक खंडर बने कमरे में गया और हाथों पर ब्लैड से वार किए। इसके बाद अस्पताल में
विज्ञापन

दाखिल हो गया। साथ ही पुलिस को फर्जी कहानी सुना दी। पुलिस का कहना है कि इमरान नहीं चाहता था कि 1 लाख 20 हज़ार रुपये की उसकी कमाई क्रिकेट मैच में हारने के बारे में उसकी पत्नी को पता लगे। आरोपी ने झूठी शिकायत देने की बात कबूल कर ली है। दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाएगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ सोमवार को अदालत में आईपीसी की धारा 182 के तहत कलंदरा दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed