फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The work of widening the main gate of Civil Hospital is almost complete.

Rohtak News: नागरिक अस्पताल के मुख्य दरवाजे को चौड़ा करने का काम लगभग पूरा

Mon, 09 Sep 2024 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
The work of widening the main gate of Civil Hospital is almost complete.

विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में मुख्य द्वार को चौड़ा करने का काम करीब पूरा कर लिया गया है। अब मुख्य द्वार के सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। मुख्य द्वार से गोवंश व पशु अस्पताल परिसर में प्रवेश न सकें, इसके लिए विशेष प्रबंध किया गया है। अस्पताल के द्वार के चौड़ा होने से मरीजों व एंबुलेंस चालकों को आपातकालीन द्वार तक पहुंचने में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

गोहाना के नागरिक अस्पताल में एनक्वास टीम की ओर से दौरा किया जाना है। ऐसे में अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। एनक्वास की टीम की ओर से दिए गए सुझाव के अनुसार मुख्य द्वार के चौड़ीकरण का कार्य किया गया है। साथ ही आधार कार्ड केंद्र को प्रसूति केंद्र के पास से हटाकर मुख्य द्वार के पास स्थानांतरित किया या है। इसके अलावा अन्य काम भी किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एनक्वास टीम ने कुछ प्वाइंट दिए थे, जिन पर कार्य जारी हैं। अस्पताल को एनक्वास टीम से बेहतर रैंकिंग दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




--

नागरिक अस्पताल में जल्द ही एनक्वास की टीम दौरा करेगी। इसके लिए अस्पताल परिसर में विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। अस्पताल में मुख्य द्वार का चौड़ीकरण कर दरवाजा लगवाया गया है, ताकि पशु परिसर में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




- डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed