फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The woman went to the wedding ceremony, stole the gold necklace without breaking the lock from behind

शादी समारोह में गई थी महिला, पीछे से बिना ताला तोड़े सोने का हार चुराया

Tue, 08 Nov 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The woman went to the wedding ceremony, stole the gold necklace without breaking the lock from behind
रोहतक। सुनारिया कलां गांव की महिला की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। दो साल पहले बेटे की हत्या के बाद पति ने गम में तोड़ दिया था। अब चोर मकान में घुसकर बिला ताला तोड़े अलमारी से सोने का हार लेकर फरार हो गए। पीड़िता मामा के घर शादी समारोह में गई थी। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला सुमन ने दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे रोहित की अप्रैल 2020 में हत्या कर दी गई थी, जिसका केस अदालत में चल रहा है। बेटे के गम में पति ने कुछ समय बाद हार्ट अटैक के चलते दम तोड़ दिया था। 28 अक्तूबर को उसके मामा के घर झज्जर जिले के गांव भंभेवा में शादी थी। 31 अक्तूबर को वह ताला लगाकर शादी में चली गई। तीन नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन वह रस्म के दौरान बेटे व पति की याद में बेचैन हो गई। वह अपने भाई के साथ वापस सुनारिया गांव आ गई। उसने कानों की बालियां उतारकर रखी थी, ताकि अगले दिन संभालकर अलमारी में रख दूं। चार नवंबर को उसने अलमारी खोलकर देखी तो सोने का हार नहीं मिला। बाकी सोने की कड़िया व चांदी की अंगूठी और अन्य जेवरात मिल गए। उसने सोचा कहीं रखकर भूल गई, क्योंकि अलमारी का ताला व दरवाजा भी नहीं टूटा हुआ था। पूरे घर में हार तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिला। उसे शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका हार चुराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed