फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The western winds made the weather dry, the heat disturbed

पश्चिमी हवाओं ने मौसम को किया खुश्क, गर्मी ने किया परेशान

Wed, 29 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The western winds made the weather dry, the heat disturbed
रोहतक। बंगाल की खाड़ी की तरफ मानसूनी हवाओं के आगे बढ़ने के चलते प्रदेश में 29 जून की रात्रि को बारिश होने की संभावना है। राज्य में 30 जून से दो जुलाई के बीच हवाओं व तेज गरज के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना बनी है। वहीं कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में 22 जून के बाद चल रही पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम खुश्क हो गया है और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के कारण दिन के तापमान के साथ रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान वातावरण में आर्द्रता भी अधिक है। अनुमान है कि राजस्थान के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हवाओं के पश्चिमी से पूर्वी बदलाव होने से वातावरण में नमी की अधिकता बनेगी और मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed