{"_id":"660096479c05aff85502ef27","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-wind-and-drizzle-rohtak-news-c-17-roh1020-388386-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हवा और बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हवा और बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
रोहतक।
मौसम रविवार को परिवर्तनशील बना रहा। सुबह तीखी धूप खिली तो दोपहर को आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर करीब पौने चार बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद ठंडी हवा ने मौसम में ठंडक घोलने का काम किया।
जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते रविवार को ज्यादा इलाकों में बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। इससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।