फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The walking flag procession has reached Balaji Dham Dobh.

Rohtak News: बालाजी धाम डोभ पहुंची पैदल ध्वजा यात्रा

Sun, 22 Mar 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The walking flag procession has reached Balaji Dham Dobh.
13 बालाजी धाम डोभ पहुंची पैदल ध्वजा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
रोहतक। दुर्गा भवन मंदिर से शुरू हुई पैदल ध्वजा यात्रा रविवार दोपहर को बालाजी धाम डोभ पहुंची। यहां पर संकीर्तन, भंडारा एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

भिवानी रोड स्थित बालाजी धाम गांव डोभ के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि रविवार को धाम पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संकीर्तन, भंडारा एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें आंख जांच, दांत जांच, मेडिसिन और देशी वैद्य ने इलाज किया।
विज्ञापन

सभी दवाइयां और चश्मे निशुल्क दिए गए। धाम पर दोपहर को संकीर्तन हुआ जिसमें अमन कौशिक, विनोद गुप्ता, सुनील शर्मा ने बालाजी के भजनों का गुणगान किया। रिंकू महादेव ने झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि प्रत्येक रविवार को शनि देव मित्र मंडल तेज कॉलोनी एवं भक्तजन श्री दुर्गा भवन मंदिर भिवानी स्टैंड से सुबह 9 बजे पैदल ध्वजा यात्रा में चलते हैं जो दोपहर को बालाजी धाम डोभ पहुंचती है।

दुर्गा भवन मंदिर से ज्योत प्रज्ज्वलित कर यात्रा की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने जयकारे भी लगाए। इस अवसर पर हर्षित कोचर, नवीन तनेजा, रमेश गुप्ता, बिट्टू दुआ, महावीर बंसल आदि मौजूद रहे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed