फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The villagers of Baliana are being crushed between the Municipal Corporation and the Public Health Department

Rohtak News: नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के बीच पिस रहे बलियाणा के ग्रामीण

Fri, 20 Jun 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Baliana are being crushed between the Municipal Corporation and the Public Health Department
19सीटीके18...संजय पाल। - फोटो : udhampur
रोहतक। जिले के गांव बलियाणा में कभी भी माजरा जैसा हादसा हो सकता है, क्योंकि सात साल से 22 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन की सफाई नहीं हो सकी। मारुति कंपनी की तरफ से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंड (सीएसआर) के तहत सीवर लाइन बिछाई गई थी। नगर निगम व जन स्वास्थ्य विभाग अब सफाई के लिए एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

माजरा गांव में 14 मई 2025 को सेवानिवृत्त सूबेदार महावीर सिंह के घर के बाहर का सीवर जाम हो गया था। इसी कारण से उनके घर का शौचालय भी जाम हो गया, इसलिए महावीर सिंह, उनके बेटे दीपक व लक्ष्मण सीवर को साफ करने के लिए उतरे थे और तीनों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन

-----------
साल 2016 में मारुति कंपनी ने उनकी जमीन अधिग्रहण कर प्लांट लगाया था। उसी दौरान गांव में सीवर डाले गए थे। निगम और जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कभी भी गांव के सीवरों की सफाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छत्र सिंह, ग्रामीण

------------
हर महीने सीवर जाम हो जाते हैं और ग्रामीण स्वयं या फिर मारुति कंपनी से गुहार लगाते हैं। कंपनी के सहयोग से थोड़ी बहुत राहत मिल जाती है और इसके बाद फिर से सीवर उफनने लगते हैं। पशुओं का गोबर आदि भी सीवर में जमा हो जाता है। ऐसे में सीवर जाम की समस्या आम हो गई है।
- संजय पाल, ग्रामीण
--------------
गांव में सीवर लाइन तो डल गई, लेकिन सीवरेज ट्रीटमेंट नहीं किया गया। आज भी सीवर की गंदगी मारुति के नालों में ही जाती है। एचएसआईआईडीसी के नाले से सीवर को कनेक्ट कर दिया जाए तो समस्या ही खत्म हो जाएगी। इसके लिए कई बार नगर निगम और कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
- राजेश, पूर्व सरपंच
------------

क्या है पूरा प्रकरण
मारुति कंपनी ने गांव की जमीन को अधिग्रहण कर अपना प्लांट लगाया था तो सीएसआर के तहत गांव में सीवर लाइन डलवाई थी। 2016 में काम शुरू हुआ और 2018 में खत्म हो गया। कंपनी की ओर से निगम को पत्र लिखा गया कि उनका काम खत्म हो गया है और अब नगर निगम इसे अपने अधिकार क्षेत्र में ले ले, लेकिन रोहतक में निगम के क्षेत्राधिकार में सीवर लाइन नहीं आती है और इसका पूरा काम जन स्वास्थ्य विभाग देखता है। दोनों विभागों में कई बार पत्राचार हुआ, लेकिन सीवर लाइन को हैंडओवर नहीं किया गया। यही कारण रहा कि ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
वर्जन

बलियाणा की सीवर लाइन अभी उनको हैंडओवर नहीं हुई है, इसलिए वहां पर सफाई आदि की व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं की जा रही है। जैसे ही सीवर लाइन हैंडओवर हो जाएगी तो वहां पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

- संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
-----------

बलियाणा गांव की सीवरेज व्यवस्था को हैंडओवर करने का प्रस्ताव हाउस की बैठक में पास हो गया है। जल्द ही उसे जन स्वास्थ्य विभाग को दिया जाएगा।
- नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।

19सीटीके18...संजय पाल।

19सीटीके18...संजय पाल।- फोटो : udhampur

19सीटीके18...संजय पाल।

19सीटीके18...संजय पाल।- फोटो : udhampur

19सीटीके18...संजय पाल।

19सीटीके18...संजय पाल।- फोटो : udhampur

19सीटीके18...संजय पाल।

19सीटीके18...संजय पाल।- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed