फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The victim reached to meet DSP regarding her husband's arrest

Rohtak News: पति की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी से मिलने पहुंची पीड़िता

Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The victim reached to meet DSP regarding her husband's arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ससुराल में घुसकर ससुर और साले पर चाकू से हमला करने वाले दामाद को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शुक्रवार को आरोपी की पत्नी ज्योति और उसकी भाभी डीएसपी से मिलने के लिए पहुंची।
गुरुटेक सोसाइटी निवासी ज्योति सोनी ने कहा कि पुलिस ने हत्या के प्रयास में मामूली धाराएं लगाई हैं जबकि डॉक्टर बता रहे थे कि छाती में चाकू लगने से उसके भाई का दिल दिख रहा था। ऐसी गंभीर चोट के बावजूद पुलिस हत्या का प्रयास लगाने में संकोच कर रही है।
विज्ञापन

ज्योति सोनी ने कहा कि हमारे परिवार को जान का खतरा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हमारे परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाए। आरोपी प्रभावशाली लोग हैं, जिनके दबाव में पुलिस काम कर रही है। मेरी सास और जेठ हर रोज रेवाड़ी आकर पुलिस अधिकारियों से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी शहर की गुरुटेक सोसाइटी निवासी ज्योति ने बताया कि मेरा पति सुमित 5 अगस्त को मेरे घर आया। मैंने दरवाजा खोला तो खोलते ही पति ने मेरे हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। मेरी भाभी और मां आई तो उन पर भी चाकू से वार किया। पापा और भाई बीच-बचाव के लिए आ गए तो उनके सीने पर चाकू से कई वार किए।


कसौला थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर हमने जींद निवासी सुमित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed