फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The traders have no objection to shifting the railway yard Lahli, the rate of land in Transport Nagar should be fixed from 8 to 10 thousand.

रेलवे यार्ड लाहली शिफ्ट करने पर व्यापारियों को आपत्ति नहीं, ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन का रेट 8 से 10 हजार तय हो

Thu, 21 Jan 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
The traders have no objection to shifting the railway yard Lahli, the rate of land in Transport Nagar should be fixed from 8 to 10 thousand.
रोहतक। शहर को जाम मुक्त करने के लिए शासन व प्रशासन स्तर पर दो अहम कदम उठाए गए। डीसी ने जहां रेलवे यार्ड को लाहली शिफ्ट करने के लिए व्यापारियों को बुलाकर सहमति मांगी, दूसरी तरफ शहर विधायक भारत भूषण बतरा चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिले और प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन का रेट 30 हजार की जगह 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज करने के लिए मांग पत्र सौंपा। वहीं, भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस विधायक से सवाल किया है कि, 10 साल कांग्रेस की केंद्र व राज्य में सरकार रही, जब व्यापारियों के हित याद क्यों नहीं आए।
विज्ञापन

प्रदेश में रोहतक को सियासी राजधानी माना जाता है, जो प्रमुख शहरों में से एक है। शहर को जाम मुक्त करने के लिए बुधवार को दो अहम घटनाक्रम हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों रेलवे मंत्री से मुलाकात कर माल गोदाम रोड स्थित रेलवे यार्ड को लाहली शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे रेलमंत्री ने हरी झंडी दे दी थी। अब डीसी ने बुधवार को शहर के प्रमुख व्यापारी नेताओं व ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों को बुलाकर पूछा कि, रेलवे यार्ड शहर से बाहर जाने पर कोई आपत्ति तो नहीं। डीसी से मिलने पहुंचे व्यापारी झज्जर रोड से मार्बल एवं टाइल एसोसिएशन के प्रधान राजू भुुटानी व महासचिव नीटू सिंहपुरिया, शौरी मार्केट से प्रधान राजीव मल्होत्रा, किला रोड से व्यापारी नेता राजेश लूंबा, माल गोदाम रोड से श्याम सुंदर सचदेवा, रोहतक ट्रांसपोर्ट यूनियन माल गोदाम रोड के प्रधान गुरचरण सिंह, नई अनाज मंडी प्रधान हर्ष गिरधर, राजू खुराना, गुलशन परुथी व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया ने रेलवे यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट करने पर सहमति व्यक्त की। ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान गुरचरण सिंह ने कहा कि एक तो शहर में भारी वाहनों की नो इंट्री है, दूसरा कच्चा बेरी रोड पर एलिवेटिड पुल बन रहा है। अक्सर उनका माल जाम में फंसा रहता है। ऐसे में रेलवे यार्ड के शहर से बाहर जाने में उनको कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर भी विकसित किया जाए, जिसके लिए वहां जमीन का रेट 30 हजार की जगह 8 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तय किया जाए।
विज्ञापन

----
ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर सीएम से मिले बतरा
रोहतक शहर से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा मंगलवार शाम को चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल से व्यक्तिगत तौर पर मिले और ट्रांसपोर्ट नगर में जमीन का आरक्षित रेट 29 हजार से 30 हजार की जगह 10 हजार प्रति वर्ग गज तय किया जाए। बकौल विधायक सीएम ने आश्वासन दिया कि, शहरी विकास प्राधिकरण को सेक्टर 21, 18 व 18 ए विकसित करने में जो वास्तविक लागत आई है, उसके आधार पर सरकार आरक्षित कीमत तय करेगी। विधायक ने सीएम को सौंपे पत्र में बताया कि रोहतक शहर से काठमंडी, हिसार रोड से ट्रक मार्केट, माल गोदाम रोड से ट्रांसपोर्टर व सुभाष रोड से कार मार्केट को शहर से बाहर ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किया जाना है, लेकिन शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर 21, 18 व 18ए में जमीन के भाव 29 से 30 हजार रुपये प्रति वर्ग गज आरक्षित कर रखे हैं। इतने ज्यादा भाव में दुकानदार व व्यापारी जमीन नहीं लेना चाहते हैं। क्योंकि एचएसवीपी ने यह 113 एकड़ जमीन कोआपरेटिव विभाग से खरीदी थी। इसके लिए 95 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। अगर हिसाब लगाया जाए तो विभाग का खर्च 9 से 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज आया है, लेकिन विभाग 29 से 30 हजार का रेट तय किए हुए है। इससे साफ है कि सरकार की मंशा शहर को जाम मुक्त करने की नहीं है। ऐसे में सरकार जनहित में 10 हजार रुपये रेट तय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
10 साल कहां थे कांग्रेस विधायक, मैं ही करवाऊंगा व्यापारियों के हित में हल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश के हैं। ऐसे में विधायक भारत भूषण बतरा उनसे मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन मेरा सवाल विधायक से है। केंद्र व प्रदेश में 10 साल कांग्रेस की सरकार रही। रोहतक से सांसद व विधायक भी कांग्रेस का रहा। उस समय कांग्रेस विधायक को शहर के व्यापारियों के हित क्यों नहीं याद आए। दूसरा, मैं मामले को लेकर सीएम से मिल चुका हूं। व्यापारियों के हित में कोई न कोई समाधान निकलवाया जाएगा।
-मनीष ग्रोवर, पूर्व सहकारिता मंत्री
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed