फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The temperature reached 42 degrees Celsius for the first time this season

इस सीजन जून में पहली बार तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस, 18 तक पड़ेगी गर्मी

Tue, 16 Jun 2020 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 42 degrees Celsius for the first time this season
रोहतक। जून माह को जहां गर्मी का महीना माना जाता है वहीं इस साल जून अपेक्षाकृत गर्म नहीं रहा है। इस साल आधा जून बीत चुका है और जिले में पहली बार 15 जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। यह इस जून का सबसे गर्म दिन है। पिछले दो वर्षों के मुकाबले जून माह में इस बार भीषण गर्मी नहीं पड़ी। जिसका कारण बार-बार आ रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। मई अंत से लेकर अब तक जून में बार-बार बारिश हुई है, जब बारिश नहीं हुई तब बादलवाही रही है। जिस कारण मौसम में नमी रहने और सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर न गिरने की वजह से तापमान कम रहा। इस साल जूून में पहली बार 9 जून को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था, जिसकेे बाद 15 जून तक केवल पांच बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक आंका गया। इस सीजन का सबसे गर्म दिन 27 मई का रहा है। इस दिन जिले में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री था। फिर नमी वाली पूर्वी हवाएं आने और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले ही दिन 28 मई को तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उसके बाद पारा लगातार लुढ़कता गया और 29 मई को 37.5 व तीस मई को 35.5 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 31 मई को 28.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो पूरे प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। उसके बाद से लगातार तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा। इस साल मई जून में बारिश पिछले वर्षों से अच्छी रही है। 15 जून को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

19 जून से राहत के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 जून से लेकर 18 जून तक लगातार गर्मी पड़ने के आसार है। उसके बाद एक बार फिर से 19 जून को लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून तक 2018 में 10 दिन, 2019 में सभी दिन तापमान रहा था 40 डिग्री पार
आधा जून बीत चुका है, लेकिन पिछले दो वर्ष के मुकाबले वो जून वाली गर्मी इस जून में नहीं हुई। पहले 15 दिनों में जून 2018 में 10 दिन तो जून 2019 में सभी दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार रहा था। 1 जून से 15 जून तक 2018 में अधिकतम औसत तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 2019 में 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। 2019 में एक जून को 46 डिग्र्री व 10 जून को 46.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था। जबकि इस साल जून में अब तक केवल पांच बार तापमान 40 डिग्री पार गया है। जबकि इस साल अधिकतम औसत तापमान मात्र 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। 5 जून 2020 को तो अधिकतम तापमान मात्र 29.8 डिग्री सेल्सियस था।
जून में इस प्रकार रहा अधिकतम तापमान
दिनांक वर्ष 2018 वर्ष 2019 वर्ष 2020
1 जून 44 डिग्री 46 डिग्री 34.5 डिग्री
2 जून 44 डिग्री 42.8 डिग्री 34.3 डिग्री
3 जून 43 डिग्री 43 डिग्री 36.4 डिग्री
4 जून 43 डिग्री 43.5 डिग्री 31.2 डिग्री
5 जून 44 डिग्री 43.9 डिग्री 29.8 डिग्री
6 जून 40 डिग्री 43.2 डिग्री 35.8 डिग्री
7 जून 40 डिग्री 41.1 डिग्री 33.2 डिग्री
8 जून 39 डिग्री 43.8 डिग्री 37.2 डिग्री
9 जून 38 डिग्री 44.5 डिग्री 40.6 डिग्री
10 जून 38.0 डिग्री 46.8 डिग्री 37.8 डिग्री
11 जून 38.0 डिग्री 44.5 डिग्री 40.1 डिग्री
12 जून 42.0 डिग्री 41.5 डिग्री 40.3 डिग्री
13 जून 41.0 डिग्री 42.5 डिग्री 38.5 डिग्री
14 जून 41.0 डिग्री 43.0 डिग्री 40.1 डिग्री
15 जून 39.2 डिग्री 43.0 डिग्री 42.0 डिग्री
नोट : उपरोक्त तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed