फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The temperature dropped but the heat remained intact

Rohtak News: पारा गिरा पर गर्मी के तेवर बरकरार

Mon, 03 Jun 2024 04:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped but the heat remained intact
झज्जर। शनिवार को आसपास के जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ गई लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री पर आ गया है। हालांकि एक सप्ताह पूर्व यह 48 डिग्री पहुंच गया था।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। 4 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि 4 से -7 जून के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियां, जिसमें तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और आंशिक बादलवाही व कहीं कहीं बिखराव वाली छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियां की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

जो इलाके में तापमान पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। यानी इस दौरान हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में आमजन को फिर से गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं। इस दौरान संपूर्ण इलाके में फिर से नमी वाली हवाओं से जब हवाएं शांत होगी, तब उमसभरी पसीने वाली गर्मी से जरूर रूबरू होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान गिरा, प्रदूषण भी हुआ कम बहादुरगढ़। कई दिनों से तापमान 46-47 डिग्री पर चल रहा था। शनिवार की शाम चली तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में कमी आई है। इससे क्षेत्रवासियों को गर्मी से मामूली राहत जरूर मिली। रविवार को एक्यूआई येलो जोन में 145 पर रहा।
हरियाणा में 25 मई से नौतपा शुरू हुआ और इसी दिन लोकसभा चुनाव भी हुआ था। इस दौरान धरती खूब तपती रही। रविवार को नौतपा का आखिरी दिन रहा। इस दिन तापमान में पांच डिग्री की गिरावट रही।

सीजन में बहादुरगढ़ ने सबसे अधिक दिन 40 डिग्री से ऊपर वाले तापमान को झेला है। 13 मई से ही तापमान 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है।
रविवार को छुट्टी का दिन और तपिश होने के कारण शहर की सड़कें सुनसान रही। शाम 5 बजे ही बाजारों में भीड़ देखी गई। हालांकि चिकित्सकों ने अभी लू से बचने और धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed