फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Tehsildar took stock of the damaged crops and listened to the problems of the farmers

Rohtak News: तहसीलदार ने खराब फसलों का जायजा लेकर किसानों की समस्याएं सुनीं

Tue, 16 Sep 2025 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Tehsildar took stock of the damaged crops and listened to the problems of the farmers
28 सांपला में बारिश के बाद हुए जलभराव से खराब हुए फसल का जायजा करते तहसीलदार। स्रोत:प्रशासन
सांपला। नायब तहसीलदार ने सोमवार को गांव का निरीक्षण किया। खराब हुई फसलों का सर्वे किया और सही आंकड़े रिपोर्ट में दर्ज किए जाने की बात कही। उन्होंने किसानों से फसल खराब के बारे में चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से बाजरा, कपास सहित अन्य कई फसलें प्रभावित हुई हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। उन्होंने किसानों को बताया कि फसलों में नुकसान की भरपाई के लिए सरकार प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर जल्द सरकार को भेजी जाएगी ताकि समय पर मुआवजा दिया जा सके। अब मौसम साफ रहने की वजह से धीरे-धीरे पानी घटना शुरू हो गया। ड्रेन कंट्रोल में आ गई है। किसानों ने बाजरे की फसल की कटाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है अक्तूबर में सरसों की बिजाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी खेतों में पानी है जिसकी वजह से बिजाई का रकबा घटेगा। नवंबर में गेहूं की बिजाई शुरू होगी। तब तक खेत खाली हो जाएंगे। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि पानी प्रतिदिन घटता जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया जा रहा है। जल्दी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed