फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The team of Pandit Nekiram Sharma College became the winner of the basketball championship in Nekiram College

नेकीराम कॉलेज में बास्केटबॉल चैंपियनशिप की विजेता बनी पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज की टीम

Thu, 13 Oct 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The team of Pandit Nekiram Sharma College became the winner of the basketball championship in Nekiram College
रोहतक के एनआरएस कॉलेज में राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल चैंपिंयनशिप के पुरुष वर्ग क?
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 कॉलेजों की महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने भाग लिया। स्पर्धा के पुरुष वर्ग में पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज व महिल वर्ग में टीकाराम कॉलेज सोनीपत की टीमें विजेता रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमकेजेके रोहतक और टीकाराम कॉलेज सोनीपत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें प्रथम स्थान का फैसला आखिरी बास्केट पर हुआ। टीकाराम कॉलेज की टीम ने यह मैच 60-57 के अंतर से जीत लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जाट कॉलेज रोहतक और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। नेकीराम शर्मा महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने जाट कॉलेज को 88-73 के स्कोर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में नेकीराम महाविद्यालय के विनय हुड्डा बेस्ट स्कोरर, अंकुश हुड्डा बेस्ट फीडर व हिमांशु दहिया और रोहित हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान महिला वर्ग के तीसरे स्थान के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय बहू झोलरी झज्जर व जाट कॉलेज रोहतक के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में जाट कॉलेज ने बहू की टीम को 56-40 से हराया। पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए यूटीडी एमडीयू रोहतक व जाट कॉलेज कैथल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जाट कॉलेज कैथल ने विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने फाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बेहतर प्रदर्शन के साथ ईमानदारी व खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विक्रम कादयान रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कर्मचारी और कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से चलाने वाले हिमालय हॉस्टल के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य मेजर दिनेश सहारन, एमडीयू से प्रो. कुलताज, डॉ. तेजपाल, डॉ. अजय जून, डॉ. मांगेराम, डॉ. भूपेंद्र, अमित उर्फ बल्लू, डॉ. मस्तराम, डॉ. राजेश, संयोजक डॉ. धर्मेंद्र कादयान, संयोजन सचिव डॉ. प्रवीण धायल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed