फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The team of Municipal Corporation and officials reached Kanheli Road, dairy owners heard the scams

नगर निगम व पदाधिकारियों की टीम पहुंची कन्हेली रोड पर, डेयरी मालिकों ने सुनाई खरी-खोटी

Sat, 09 Jan 2021 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
The team of Municipal Corporation and officials reached Kanheli Road, dairy owners heard the scams
कन्हैली रोड स्थित डेयरी कांप्लेक्स में ठेकेदार से बातचीत करते डिप्टी मेयर। संवाद - फोटो : RohtakCity
रोहतक। अमृत प्रोजेक्ट के तहत बिछाई जा रही सीवरेज लाइन के काम की समीक्षा करने शुक्रवार को नगर निगम की टीम कन्हेली रोड पर पहुुंची, जहां डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने प्रोजेक्ट के अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा, थारै त सारा शहर तंग हो गया है। जनता का पैसा ढंग तै लगा लो, अब आगे बर्दाश्त नहीं होगा। काम की जांच का कोई न कोई तंत्र जरूर होना चाहिए। प्रोजेक्ट मैनेजर नवलकांत ने साइट इंजीनियर बदलने का भरोसा दिया। मौके पर तीन पार्षद व निगम के अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे निगम के एमई सुनील कुमार व जेई तरुण कुमार के साथ अमृत प्रोजेक्ट के मैनेजर नवलकांत और दूसरे अधिकारियों के साथ कन्हेली रोड पर पहुंचे, जहां डिप्टी मेयर अनिल कुमार, वार्ड 1 से पार्षद कृष्ण कुमार, वार्ड 20 की महिला पार्षद पूनम के पति सूरजमल किलोई व वार्ड 16 की पार्षद दीपिका नारा के ससुर देवेंद्र नारा मिले। स्थानीय डेयरी संचालक बलजीत अहलावत ने निगम के अधिकारियों से कहा कि, डेयरियों के आगे से 22 फीट तक सीवरेज लाइन की गहराई है। इतनी ज्यादा गहराई से उसकी डेयरी में दरार आ गई है। इतना ही नहीं, सड़क गड्ढों में बदल गई है। लोगों का डेयरियों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। किसी अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी। निगम में भी 15 दिन पहले शिकायत देकर आए थे। अब जाकर उनकी सुध ली गई। जब तक दरार ठीक नहीं करवाई जाएंगी, तब तक वे काम चालू नहीं होने देंगे। हालांकि निगम व प्रोजेक्ट के अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

----
जमकर सुनाई खरीखोटी, अब बुधवार को फिर होगी बैठक
डिप्टी मेयर व पार्षदों ने अमृत प्रोजेक्ट के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कहा, लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही हैं। झज्जर चुंगी, सुनारिया चौक व एकता कॉलोनी में भी सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य से लोग परेशान हैं। जल्द प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी अपना काम करने का तरीका सुधारें, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आखिर में तय हुआ कि बुधवार को दोबारा निगम व प्रोजेक्ट के अधिकारियों की कन्हेली रोड पर बैठक होगी, जिसमें सीवरेज लाइन की गहराई पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अमृत प्रोजेक्ट के तहत बिछाई जा रही सीवरेज लाइन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। प्रोजेक्ट व निगम के अधिकारियों को साफ चेताया गया है कि अगर आगे शिकायतें मिलीं तो बर्दाश्त नहीं होगा। कन्हेली रोड के लोगों की शिकायत है कि सीवरेज लाइन की गहराई ज्यादा है। इसको लेकर बुधवार को दोबारा बैठक होगी।
-अनिल कुमार, डिप्टी मेयर नगर निगम
........
डेयरी मालिकों को दिया जाए मुआवजा
सीवरेज लाइन की गहराई ज्यादा करने से डेयरियों में दरार आ गई हैं। ऐसे में डेयरी मालिकों को लाखों का नुकसान हो सकता है। इसका मुआवजा कंपनी से लिया जाए।
सूरजमल किलोई, पार्षद पति वार्ड नंबर 20
........
करोड़ों के प्रोजेक्ट की जांच का कोई तंत्र नहीं है। किसी को यह पता नहीं है कि सीवरेज लाइन में किस क्वालिटी का मेटिरियल लगाया जा रहा है। एकता कॉलोनी में भी मकानों में दरारें आ गई थीं।

कृष्ण सहरावत, पार्षद वार्ड नंबर 1
..............
तीन दिन में सड़कें ठीक करवाए कंपनी, निगम ने भेजा पत्र
कन्हेली रोड की जांच पड़ताल के बाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ने अमृत प्रोजेक्ट के तहत काम कर रही दिल्ली की दो कंपनियों को नोटिस जारी किया है। साफ किया है कि अमृत प्रोजेक्ट के चलते शहर की सड़कें व दूसरी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। तीन दिन के अंदर प्रभावित सड़कों को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed