फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The team of CM Flying and Intelligence Department raided the brick kiln

Rohtak News: सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की टीम ने ईंट-भट्ठे पर छापा

Sat, 03 Jun 2023 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 03 Jun 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
The team of CM Flying and Intelligence Department raided the brick kiln
कलानौर। क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक ईंट भट्टे पर छापा मारा। यहां टीम को भारी मात्रा में प्लास्टिक व प्लास्टिक का चूरा बरामद हुआ। इसका इस्तेमाल ईटों को पकाने के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

कलानौर में सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग की टीम ने निगाना रोड स्थित दुर्गा भठ्ठे पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। इसमें टीम को भारी मात्रा में प्लास्टिक व प्लास्टिक का चूरा बरामद हुआ। इसे भठ्ठा मालिक द्वारा छुपा कर रखा हुआ था व इसका इस्तेमाल ईंटों को पकाने के लिए किया जा रहा था। इससे भारी मात्रा में वायु प्रदूषण को बढ़ावा भी मिल रहा था। इसके बाद टीम ने तुरंत प्रभाव से छापेमारी की व भट्ठा मालिक को नोटिस देकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएम फ्लाइंग से सब इंस्पेक्टर रामनिवास, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रदीप, सीआईडी इंस्पेक्टर तेजराम, प्रदीप व प्रदूषण विभाग के एसडीओ सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed