फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The team of Atal Bhujal Yojana planted trees in Duloth Ahir

Rohtak News: अटल भूजल योजना की टीम ने दूलोठ अहीर में किया पौधरोपण

Sun, 07 Jul 2024 03:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The team of Atal Bhujal Yojana planted trees in Duloth Ahir
महेंद्रगढ़। अटल भूजल योजना की टीम द्वारा शनिवार को गांव दूलोठ अहीर के सरपंच देवेंद्र की अध्यक्षता में पौधरोपण किया। अटल भूजल योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश पतंगे ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के पांच खंडों में टीम की ओर से पौधरोपण किया जाएगा। टीमों की ओर से जिले के सभी खंडों में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि दो हजार पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाए। अभियान के तहत अभी तक करीब एक हजार पौधे लगाकर स्थानीय लोगों को उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। टीम में शामिल कर्मपाल यादव व कर्मवीर ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। इस अवसर पर प्रदीप, जसवंत, बलबीर, भूपेंद्र, गीता, सरोज, सुरेश, शीला, यशोदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed