फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The target was not able to recognize the suspicious youth, the bullet did not fire even on the second day

Rohtak News: संदिग्ध युवकों को नहीं पहचान पा रहा लक्ष्य, दूसरे दिन भी नहीं निकली गोली

Fri, 15 Mar 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The target was not able to recognize the suspicious youth, the bullet did not fire even on the second day
रोहतक। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कन्हेली रोड पर शिवाजी कॉलोनी मार्केट के जूस विक्रेता लक्ष्य को दो फीट की दूरी से गोली मारी गई है। गोली गर्दन से नीचे रीढ़ की हड्डी के पास अटकी हुई है। शुक्रवार को वारदात के दौरान की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें दो संदिग्ध युवक लक्ष्य व उसके साथी का पीछा करते दिख रहे हैं। हालांकि घायल ने युवकों को पहचानने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी संतोष ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम छह बजे उसका बेटा 25 वर्षीय लक्ष्य घर से बाहर घूमने जा रहा था। 6 बजकर 26 मिनट पर एक नंबर से कॉल आई। आपके बेटे को किसी ने गोली मार दी है। वह अपनी बेटी हिमांशी के साथ मौके पर पहुंची। लक्ष्य खून से लथपथ होकर गिरा था। उसे देवर पंकज और उसके बेटे सौरभ की मदद से पीजीआई में दाखिल कराया।
विज्ञापन

वर्जन
घायल की मां के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed