फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The storm caused the downing of 28 poles and six transformers, disrupting power for several hours.

Rohtak News: आंधी से 28 खंभे व छह ट्रांसफार्मर गिरे, कई घंटे बिजली बाधित

Wed, 29 Apr 2026 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The storm caused the downing of 28 poles and six transformers, disrupting power for several hours.
आंधी से टुटे बिजली के पोल - फोटो : बाइक सवार को टक्कर मारने वाली बस को पकड़कर जांच करते उपनिरीक्षक व उतरते यात्री।
सांपला (रोहतक)। इलाके में तेज आंधी से 28 खंभे व छह ट्रांसफार्मर गिर गए। बिजली के पोल टेढ़े भी हो गए। उन पर लगे ट्रांसफार्मर लटक गए हैं। इससे कई गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। मंगलवार को दोबारा लाइन चालू हो पाई।
विज्ञापन


इलाके में सोमवार की शाम को तेज आंधी आई। आंधी में अलग-अलग लाइनों के 28 बिजली के पोल टेढ़े हो गए हैं। छह ट्रांसफार्मर खंभों से नीचे आकर जमीन पर गिर पड़े। बिजली के पोल टूटने से तार भी टूट गए। सांपला सब डिवीजन से जुड़े गांव छारा लाइन हसनगढ़ व कुलताना लाइन पर खंभे, ट्रांसफार्मर व बिजली के तार टूट गए हैं।
विज्ञापन

पोल और तार टूटने से 10 से ज्यादा गांव में बिजली बाधित हो गई है। दिन भर कर्मचारी लाइन ठीक करने पर लगे रहे। दोपहर बाद लाइन चालू हो पाई। एसडीओ जोगेंद्र सिंह मोर ने बताया कि तेज आंधी की वजह से पोल टूटे और ट्रांसफार्मर भी गिर गए थे। मंगलवार को सभी लाइन चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed