फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The stoppage is for 10 minutes but private buses are standing at the booths for half an hour, causing trouble to passengers

Rohtak News: ठहराव 10 मिनट का पर आधे घंटे तक बूथों पर खड़ी रख रहे निजी बसें, यात्री परेशान

Fri, 26 Sep 2025 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Sep 2025 04:22 AM IST
सार

रोहतक बस स्टैंड पर आरडीटी की बसें निर्धारित समय से अधिक देर तक बूथों पर खड़ी रह रही हैं। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है और रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने सुधार का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
The stoppage is for 10 minutes but private buses are standing at the booths for half an hour, causing trouble to passengers
02: बस​ स्टैंड के टीन बूथ के पास खड़ी आरडीटी की बस। संवाद

विस्तार

रोहतक। बस स्टैंड पर आरडीटी की बसें अपने निर्धारित समय पर संचालन नहीं कर रही हैं। दिल्ली व बादली मार्ग के लिए बनाए गए बूथों पर आरडीटी बसें आधे घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी हो रही हैं। इससे रोडवेज की बसें यहां नहीं आ पातीं और यात्रियों को देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


बस स्टैंड से प्रतिदिन बूथ संख्या एक से पहले तीन काउंटर से दोपहर में तीन आरटीडी की निजी बसों का संचालन होता है। आरडीसी की बसें दिन में छह फेरे लगाती हैं लेकिन इनके बस चालक बूथ पर लंबे समय तक बसें नहीं हटाते।
विज्ञापन

निर्धारित समय अनुसार आरडीटी की बसें 10 मिनट ही खड़ी रह सकती हैं। इसके बाद इन्हें हटाना होता है। इसके उलट, ये बसें 35 मिनट से ज्यादा बूथ पर खड़ी रहती हैं। इस कारण दूसरी बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बूथ के पास से बादली मार्ग के लिए रोडवेज बस चलती है। यहीं मिले यात्री नीरज बताते हैं कि निजी बसें रोजाना 35 मिनट तक खड़ी रहती हैं। मजबूरन रोडवेज यात्री अपनी बसों के लगने का इंतजार करते रहते हैं। आरडीटी के यात्री भी 20-25 मिनट तक बस चलने का इंतजार करते रहते हैं।

नीरज ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने की अपील की। कहा, बूथों से बसों का सही संचालन सुनिश्चित होना चाहिए ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
------------
आरडीसी की बसों के लिए अलग बूथ बना है। 10 मिनट में बस चलनी तय है। चालक के लिए 20 मिनट पहले बस को बूथ पर खड़ा करना का नियम है। कोई चालक निर्धारित सीमा से देरी तक बस खड़ी रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed