फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The state-level wrestling competition will begin tomorrow in Rohtak.

Rohtak News: कल से रोहतक में शुरू होगी राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

Fri, 20 Feb 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The state-level wrestling competition will begin tomorrow in Rohtak.
1-लाढौत गांव के देशवाल भवन परिसर में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियों का
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। जिले के लाढ़ौत में 21 फरवरी से दो दिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 1200 खिलाड़ी शामिल होंगे।
प्रधान रमेश बोहर ने बताया कि लाढ़ौत में देशवाल भवन परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी जिसकी तैयारियां वीरवार शुरू हो चुकी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को जन्म व अन्य प्रमाण पत्रों के अलावा फोटो लेकर आना होगा।
विज्ञापन

अलग- अलग भार वर्गों में कुश्ती के मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि अंंडर-15 में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन में मुकाबले होंगे। सभी कुश्ती मुकाबले मैट पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 को लड़कियों के होंगे मुकाबले
महिला कुश्ती में 33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62 व 66 किलोग्राम भार वर्ग जबकि ग्रीको रोमन में 38, 41, 44, 48 व 52 किलोग्राम भार वर्ग में महिला कुश्ती के मुकाबले 21 फरवरी को होंगे। इनसे पहले पहलवानों का वजन भी किया जाएगा।

22 को पुरुष दिखाएंगे दमखम
देशवाल भवन में 22 फरवरी को पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे जिनमें फ्री स्टाइल में 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75 व 85 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी कुश्ती के दांव पेच दिखाएंगे। इसके अलावा ग्रीको रोमन में 57, 62, 68, 75 व 85 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed