{"_id":"68f93e9aaf61ffe1a3094adf","slug":"the-srimad-bhagwat-saptah-gyan-yagna-will-be-held-in-garhi-mohalla-from-the-24th-to-the-31st-rohtak-news-c-17-roh1020-749153-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गढ़ी मोहल्ले में 24 से 31 को होगा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गढ़ी मोहल्ले में 24 से 31 को होगा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ
Thu, 23 Oct 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
29...गढ़ी मोहल्ला स्थित त्रिमूर्ति खटीक समाज सेवा संस्थान के खटीक मंदिर में होने वाले श्रीमद्भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गढ़ी मोहल्ला स्थित त्रिमूर्ति खटीक समाज सेवा संस्थान के खटीक मंदिर में 24 से 31 अक्तूबर तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम का स्वामी परमानन्द धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन पंडित विजय कुमार शर्मा के सानिध्य में बुधवार को निमंत्रण पत्र का भव्य विमोचन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक पं. विजय कुमार शर्मा ने बताया कि 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गौकर्ण डेरे से जूना अखाड़ा के उपाचार्य 1008 महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज व कथा व्यास आचार्य देवशरण महाराज के पावन सानिध्य में ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम सह-संयोजक पंडित रमाशंकर दीक्षित ने बताया कि कथा व्यास आचार्य देवशरण महाराज की अमृतमयी वाणी से रोहतकवासी पहली बार श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कथा के साथ वृंदावन की अद्भुत व सुंदर झांकियां भी निकाली जाएंगी।
इस दौरान मधु शर्मा दीक्षित, ऊषा देवी, उर्मिला देवी, वर्षा देवी, आरती रानी, पूजा देवी, निशा, भतेरी, राजेन्द्र सैनी, मलके, प्रेम सैनी, बिल्लू, बन्टी, हार्दिक, भावेश, जोनी सहित अनेक नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।