फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The size of someone's house was increased and somewhere the property was transferred in the name of someone else.

Rohtak News: किसी के मकान का साइज बढ़ाया तो कहीं दूसरे के नाम चढ़ा दी प्रॉपर्टी

Tue, 14 Oct 2025 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The size of someone's house was increased and somewhere the property was transferred in the name of someone else.
21-नगर निगम भवन, रोहतक । संवाद
राेहतक। नगर निगम की ओर से बनाई गईं प्रॉपर्टी आईडी की खामियां चार साल बाद भी दूर नहीं हो रही हैं। इन समस्याओं के चलते शहरवासी आए दिन शिकायत लेकर नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। प्रॉपर्टी आईडी में किसी के मकान का साइज बढ़ाया तो कहीं दूसरे के नाम प्रॉपर्टी चढ़ा दी। नगर निगम में सोमवार को शिकायतें लेकर आए नागरिकों ने अपना दर्द साझा किया।
विज्ञापन

नगर निगम में 2.20 लाख से अधिक प्रॉपर्टी आईडी हैं जिनमें त्रुटियों के मामले चार साल से सामने आ रहे हैं। नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक कराने पहुंचे मनोज ने बताया कि उनका मकान 70 गज का है जिसे 90 गज का दिखाया हुआ है। सालभर चक्कर लगाने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही है। यहां आने पर कभी साइट व्यस्त की सूचना मिलती है तो कभी कर्मचारी ही नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

सिंहपुरा रोड वासी संजय का कहना है कि वर्ष 2021 में उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी में नाम चढ़वाया था। यह काम हो गया था। इसके बाद डेवलपमेंट चार्ज के 27,000 रुपये से अधिक भी चुका दिए। जब इसकी रजिस्ट्री कराने गए तो प्रॉपर्टी आईडी में उनके बजाय किसी और सीमा नामक महिला का नाम चढ़ा मिला। फिर नाम ठीक कराना चाहा तो फिर से डेवलपमेंट चार्ज मांगा गया। उनका कहना है कि जब डेवलपमेंट चार्ज एक बार भर दिया तो दोबारा क्यों भरें। इसका समाधान अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे 70 गज के मकान को प्रॉपर्टी आईडी में 90 गज का दिखाया गया है। वह एक साल से चक्कर लगा रहे हैं, इसका अब तक समाधान नहीं हुआ है। - मनाेज कुमार, राजेंद्र काॅलोनी

दो भाइयों की अलग-अलग प्रॉपर्टी आईडी बनवानी है। इसके लिए चार दिन से चक्कर लगा रहा हूं। सोमवार को भी दोपहर बाद तक समाधान नहीं मिला। - अनिल, जगदीश काॅलोनी
प्लाॅट की प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटि ठीक नहीं हुई है। इसको लेकर महीने भर से चक्कर लगा रहा हूं। अधिकारियों ने अब ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। -राजबीर, शिवनगर


प्रॉपर्टी आईडी में उनका मकान किसी और के नाम चढ़ा दिया है। अब तक ठीक नहीं हुई। करीब दो साल पहले डेवलपमेंट चार्ज भर दिया था।- संजय, सिंहपुरा रोड।

प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के जो मामले लेकर नागरिक नगर निगम में आते हैं। उनकी त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। शहर के लाेगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।- डॉ. आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम
संवाद

21-नगर निगम भवन, रोहतक ।  संवाद

21-नगर निगम भवन, रोहतक । संवाद

21-नगर निगम भवन, रोहतक ।  संवाद

21-नगर निगम भवन, रोहतक । संवाद

21-नगर निगम भवन, रोहतक ।  संवाद

21-नगर निगम भवन, रोहतक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed