Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The sale of green firecrackers will be permitted at the

Rohtak News: सतनाली में खेल स्टेडियम में ग्रीन पटाखों की बिक्री की होगी अनुमति

Thu, 05 Nov 2026 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The sale of green firecrackers will be permitted at the
महेंद्रगढ़। दिवाली पर्व पर आमजन की सुरक्षा, दुर्घटनाओं से बचाव तथा वायु एवं ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधीश के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए उपमंडलाधीश योगेश सैनी ने यह स्पष्ट किया है कि संपूर्ण उपमंडल क्षेत्र में केवल ग्रीन पटाखों की ही बिक्री की अनुमति होगी। सामान्य, गैर-प्रमाणित अथवा प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। आतिशबाजी की बिक्री को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लिए एचएसवीपी (हुड्डा) सेक्टर तथा सतनाली क्षेत्र के लिए खेल स्टेडियम को बिक्री स्थल तय किया गया है। निर्धारित स्थलों के अलावा अन्य किसी भी सार्वजनिक अथवा निजी स्थान पर पटाखों की बिक्री करना पूरी तरह से गैर-कानूनी होगा।
विज्ञापन

अस्थाई लाइसेंस प्रक्रिया के तहत महेंद्रगढ़ के लिए 50 तथा सतनाली के लिए 20 दुकानों/स्थानों का आवंटन ड्रा प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक आवेदक छह नवंबर की सुबह दस बजे तक उपमंडल अधिकारी कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों में से स्वीकृत विक्रेताओं का चयन एवं दुकान आवंटन उसी दिन सुबह दस बजे ड्रा निकालकर किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि आवेदन के साथ सरकार द्वारा तय निर्धारित शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। महेंद्रगढ़ के लिए रेडक्रॉस के लिए 11 सौ रुपये, नगरपालिका के लिए 21 सौ रुपये, फुटकर 400 रुपये तथा अस्थाई लाइसेंस फीस 200 रुपये निर्धारित है। इसी प्रकार सतनाली के लिए रेडक्रॉस के लिए 11 सौ रुपये, ग्राम पंचायत सतनाली के लिए 15 सौ रुपये, फुटकर 400 एवं अस्थाई लाइसेंस फीस 200 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही सभी आवेदकों को 25 हजार रुपये की सुरक्षा राशि (डिमांड ड्राफ्ट, एफडीआर या बैंक गारंटी के रूप में) जमा करानी होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर यह सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा स्वीकृत दुकानों पर केवल 04 से 06 नवंबर तक निर्धारित अवधि के दौरान ही बिक्री की अनुमति रहेगी। समस्त लाइसेंस धारकों को सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), भारत सरकार, हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों एवं विस्फोटक नियम 2008 का सख्ती से पालन करना होगा। इसके अतिरिक्त, विक्रेताओं को सीएसआईआर-नीरी द्वारा स्वीकृत ग्रीन पटाखों की ही बिक्री करने और निर्धारित घोषणा पत्र जमा करने का भी प्रावधान किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए अग्निशमन विभाग, पुलिस, तहसीलदार एवं स्थानीय निकायों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिक्री स्थलों पर पर्याप्त दूरी, अग्निशमन उपकरण एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अनाधिकृत स्थान पर पटाखे बेचता हुआ या गैर-ग्रीन पटाखों की बिक्री करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed