फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The sacrifice of the martyrs of Nankana Sahib is an example of patriotism: Dr. Setia

ननकाना साहिब के शहीदों की कुर्बानी देशभक्ति की मिसाल : डॉ. सेतिया

Sat, 21 Feb 2026 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the martyrs of Nankana Sahib is an example of patriotism: Dr. Setia
नानकाना साहिब नरसंहार का 95वां शहीदी दिवस समारोह में मनाते आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्य। स
गोहाना। पुराना बस स्टैंड सत नगर गोहाना स्थित सचखंड गुरुद्वारे में ननकाना साहिब नरसंहार का 95वां शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन


डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि 20 फरवरी 1921 को ननकाना साहिब गुरुद्वारे में अकाली आंदोलन के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर भ्रष्ट महंतों और उनके किराए के गुंडों ने गोलीबारी कर दी थी जिसमें 150 से अधिक सिख श्रद्धालु शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बलिदान धर्म की रक्षा, समानता और सेवा के सिख सिद्धांतों की याद दिलाता है। गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली होने के कारण ननकाना साहिब का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। उन्होंने कहा कि ननकाना साहिब के शहीदों की कुर्बानी हमें अपनी आस्था, मर्यादा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती है।


इस अवसर पर सरदार गुरुचरण सिंह, सुषमा सेतिया, हर भगवान चोपड़ा, उधम सिंह, सुभाष शर्मा, गुलाब सिंह, बलवान सिंह, विजेंद्र सैनी, मनोज सैनी, अनिल कश्यप और आशीष सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed