फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The runners showed their strength, the system looked weak

Rohtak News: धावकों ने दिखाया दम, व्यवस्था दिखी बेदम

Sun, 24 Aug 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The runners showed their strength, the system looked weak
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रही ​शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता - फोटो : shiv tripathi
रोहतक। जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दम दिखाया मगर अधिकारियों की तरफ से की गई व्यवस्था बेदम नजर आई। पहले दिन खिलाड़ियों को न शौचालय की व्यवस्था मिली और न ही दौड़ने के लिए बेहतर ट्रैक।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों ने पहले दिन उबड़-खाबड़ ट्रैक पर दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि नंगे पांव दौड़ने से उनको चोटिल होने का डर सता रहा था। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शनिवार को महिलाओं की एथलेटिक, रिकॉर्ड, हॉकी, ताइक्वांडो, साइकिलिंग व कराटे की स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

खस्ताहाल मैदान में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया मगर अधिकारियों ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया कि उनको चोट लग सकती है। 400 और 800 मीटर दौड़ में भाग लेने वाली छात्राएं ट्रैक ठीक नहीं होने की वजह से गिर भी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक के पास बड़ी-बड़ी अंग्रेजी घास उगी हुई है। परिसर के अंदर शौचालय खस्ताहाल हैं। इधर, ताइक्वांडो खिलाड़ी किट के लिए भटकती हुई दिखाई दीं।
-----------

खिलाड़ियों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। राजीव गांधी खेल परिसर के मुख्य मैदान में शनिवार सुबह बाहरी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे जिसकी वजह से छोटे कोर्ट में खेल करवाए गए। मुख्य एथलेटिक मैदान में ही खेल करवाए जाने निर्धारित हैं। -संजय कुमार, सहायक शिक्षा अधिकारी, खेल।
------------

ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता में भी उबड़-खाबड़ मैदान पर दौड़ा पड़ा था। जिलास्तर पर भी जर्जर एथलेटिक मैदान में प्रतियोगिता हो रही है। मैदान के पास घास भी नहीं काटी गई है। -ज्योसना, खिलाड़ी।

--------------

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शौचालय की व्यवस्था पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया है। अभी तीन दिन और खिलाड़ियों के मुकाबले होने हैं। खस्ताहाल मैदान में कई खिलाड़ी गिर कर चोटिल भी हो गईं। -गरिमा, खिलाड़ी।

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रही शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रही शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता- फोटो : shiv tripathi

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रही शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रही शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता- फोटो : shiv tripathi

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रही शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रही शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed