फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The road is closed for five days due to farmers' strike, DLF Colony residents met DC

रास्ता बंद होने से परेशान डीएलएफ कॉलोनीवासी पहुंचे डीसी के पास

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The road is closed for five days due to farmers' strike, DLF Colony residents met DC
रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ किसानों के धरने के कारण मुख्य रास्ता बंद होने से परेशान लोग डीसी कैप्टन मनोज कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कैंप कार्यालय में ज्ञापन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की। उपायुक्त ने कहा कि वे उनकी समस्या से वाकिफ हैं, जल्द रास्ता खुलेगा। किसान आंदोलन के कारण पांच दिन से डीएलएफ कॉलोनी का मुख्य रास्ता पुलिस अवरोधकों के कारण बंद है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि आंदोलनकारियों ने स्टेट बैंक के पास से कॉलोनी का मुख्य रास्ता बंद कर दिया है। वे सड़क पर टेंट लगाकर बैठे हैं, जिससे आना-जाना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने कई जगह अवरोधक लगाए हैं। इस तरह की भीड़ का जुटना कोरोना की तीसरी लहर को बुलावा दे रहा है। कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है। लोगों को 2016 की घटनाएं याद आने लगी हैं। जिस जगह टेंट लगाया गया है, उसके आसपास दुकानें, स्टेट बैंक, अदालत परिसर और खजाना कार्यालय हैं। इसलिए इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि अगर रास्ता नहीं खुला तो वे भी टेंट लगा लेंगे। उपायुक्त ने कहा कि किसी को टेंट लगाने की जरूरत नहीं है, जल्द समस्या का समाधान होगा। इस मौके पर नेता जी पार्क डीएलएफ कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीके पपनेजा, महासचिव सतीश कत्याल, गुलशन नारंग, अमन अरोड़ा, सुमन सचदेवा, सनी हंस, जतिन मलिक, ऋषि मल्होत्रा, तरुण अरोड़ा, संजय दुरेजा, पुनीत कौशिक, राजकुमार, अनिल तायल, धर्मवीर मलिक, ईश्वर चंद सिंगला, मनीष दहिया, विकास यादव, सुरेंद्र, सोनम मिगलानी, मोहित चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

रास्ता पुलिस ने बंद किया है : सुमित दलाल
किसान सभा के जिला सचिव सुमित दलाल ने कहा कि किसानों को भी डीएलएफ कॉलोनी के निवासियों के साथ हमदर्दी है, लेकिन रास्ता किसानों ने नहीं, पुलिस ने अवरोधक लगाकर बंद किया है। किसान शहरवासियों को परेशान करना नहीं चाहते हैं। प्रशासन इस मामले को जल्द हल करवाए, ताकि लोगों को राहत मिले। या तो पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जाए या वे माफी मांगें, धरना खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed