फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The remaining 1750 allotment letters of Mukhyamantri Shahri Awas Yojana will now be distributed on Monday

Rohtak News: अब सोमवार को बंटेंगे 1750 आवंटन पत्र

Sat, 29 Jun 2024 05:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
The remaining 1750 allotment letters of Mukhyamantri Shahri Awas Yojana will now be distributed on Monday

विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत शुक्रवार को नगर निगम की सीपीओ ब्रांच में प्लॉट के लिए 350 आवंटन पत्र बांटे गए।
इस दौरान वीरवार की तरह भीड़ नहीं लगी। निगम ने एक-एक व्यक्ति को कार्यालय के अंदर जाने दिया, जहां पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) नंबर के आधार पर प्रमाण पत्रों का वर्गीकरण किया था। शनिवार व रविवार को अवकाश के बाद अब सोमवार को बचे आवंटन पत्र सीपीओ ब्रांच से वितरित किए जाएंगे। सरकार की तरफ से आवास योजना के तहत घुमंतू, विधवा महिलाओं व एससी वर्ग के 3070 लोगों को सेक्टरों में 30-30 गज के प्लाॅट वितरित किए हैं। नगर निगम तीन दिन में 1350 आवंटन पत्र बांट चुका है। अभी 1750 आवंटन पत्र बचे हुए हैं। सीपीओ जगदीश चंद्र ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे से पांच आवंटन पत्र दिए जाएंगे। लाभार्थी परिवार पहचान पत्र की कॉपी जरूर लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed