Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The rain washed away claims and submerged crops.

Rohtak News: बारिश में बह गए दावे और डूब गई फसल

Tue, 07 Oct 2025 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 07 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The rain washed away claims and submerged crops.
13 रोहतक ​स्थित नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद - फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी
अभिषेक कीरत
विज्ञापन

रोहतक। धान की खरीद में देरी के साथ किसान मौसम की मार से भी परेशान हैं। सोमवार को हुई बारिश और अव्यवस्था के चलते मंडी में पड़ा करीब 5000 क्विंटल धान भीग गया। बारिश आते ही किसान फसल को तिरपाल से ढकते नजर आए।
किसानों का कहना था कि अगर मंडी में पर्याप्त शेड होते तो उनकी छह महीने की कमाई बारिश की भेंट न चढ़ती। सोमवार को मंडी में 938 क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक कुल 27,795 क्विंटल धान मंडी में आ चुका है। मंडी में अब तक 9167 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

बारिश के रुकने के बाद मजदूर फसल को झाडू से समेटते नजर आए। किसानों का कहना है कि मनमानी कर फसल को मनचाहे दाम पर खरीद रहे हैं। धान में कुछ न कुछ कमी बताकर खरीद से इन्कार किया जा रहा है। इसको लेकर समाधान न होने पर उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। अधिकारियों के बार-बार दौरे के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धान की खरीद में पहले से दिक्कत आ रही थी। अब मौसम की मार पड़ रही है। धान में रंग व नमी आदि बताकर खरीद से इन्कार किया जा रहा है। मनमाने रेट पर मिल वाले फसल खरीद रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ समाधान न होने पर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धान से भरी ट्राॅलियां लेकर पहुंचेंगे।
- जीत सिंह, गांव रिटौली
----
कई दिनों से मंडी में फसल सुखा रहा था। फिर बारिश आ गई। फसल को बचाने का प्रबंध न होने से सारा धान भीग गया। बारिश की मार से फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। फिर खरीदने से इन्कार कर दिया जाता है। सरकार को इसका प्रबंध करना चाहिए।
- रमेश, रिटौली
------
मनमाने रेट पर फसल खरीद रहे हैं। फसल को 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद रहे हैं जबकि सरकारी रेट 2389 रुपये है। बारिश में धान भीग गया। ऐसे सरकार की तरफ से समाधान न होने पर उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। सड़कों पर फसल डालकर धरना भी देंगे।
- नत्थू, बालंद गांव
----
किसान की फसल को सरकारी मानक के अनुसार खरीदा जा रहा है। फसल को सरकारी रेट 2389 है इससे कम में कोई फसल खरीद नहीं सकता। अगर ऐसा कोई कर रहा है तो वो किसानों को गुमराह कर रहा है। केवल नमी मिलने पर फसल खरीद में देेरी हो रही है। किसानों को भी घर से ही फसल सुखाकर लानी चाहिए।

- रोहतास दहिया, डीएम, एचएसडब्ल्यूसी (हरियाणा स्टेट वेयर हाउस कॉर्पोरेशन)
----
मंडी में धान की आवक बढ़ रही है। धान की खरीद में देरी हो रही है। मौसम की मार भी किसानों पर पड़ रही है। सरकार को व्यवस्था सुधारनी चाहिए।
- मुकेश, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान

13 रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद

13 रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

13 रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद

13 रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

13 रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद

13 रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

13 रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद

13 रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद- फोटो : महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजी नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed