फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The process for appointing a new Vice Chancellor at MDU has begun; the Directorate of Education has invited applications.

Rohtak News: एमडीयू में नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, शिक्षा निदेशालय ने आमंत्रित किए आवेदन

Sun, 18 Jan 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The process for appointing a new Vice Chancellor at MDU has begun; the Directorate of Education has invited applications.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन एक फरवरी तक स्वीकार होंगे।
एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का कार्यकाल फरवरी के अंतिम सप्ताह में पूरा होने जा रहा है। ऐसे में नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंपस में भी इस प्रक्रिया के साथ नए कुलपति को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अनुभव व नेतृत्व क्षमता जरूरी
निदेशक की ओर से जारी विज्ञापन में कुलपति पद के लिए आवेदक या नामित व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार शिक्षाविद हो। उसके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था में प्रोफेसर या समकक्ष पद पर कम से कम 10 वर्षों का अनुभव हो। उम्मीदवार के पास शैक्षणिक अनुभव के साथ प्रशासनिक क्षमता, नेतृत्व कौशल, ईमानदारी व संस्थागत प्रतिबद्धता के गुण होना अनिवार्य है। कुलपति पद के लिए आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र व अन्य आवश्यक जानकारियां उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती हैं। आवेदन या नामांकन ई-मेल के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन समिति करेगी नामों पर विचार
उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार चयन समिति योग्य उम्मीदवारों के नामों पर विचार करेगी। यह नाम बंद लिफाफे में राज्यपाल को भेजे जाएंगे। इसके बाद राज्यपाल एवं कुलाधिपति की स्वीकृति से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को नया कुलपति नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed