फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The priest of the Jain temple of Sarai Mohalla went missing the next day after demanding an account of the money.

सराय मोहल्ला के जैन मंदिर का पुजारी पैसे का हिसाब मांगने के अगले दिन लापता

Mon, 11 Jul 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The priest of the Jain temple of Sarai Mohalla went missing the next day after demanding an account of the money.
रोहतक। सराय मोहल्ला स्थित दिगम्बर जैन मंदिर का पुजारी मंदिर की प्रबंधन कमेटी द्वारा पैसे का हिसाब मांगने के अगले दिन ही लापता हो गया। कमेटी ने उसके परिजनों को सूचित किया और शहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंदिर की प्रबंधन कमेटी के सदस्य प्रदीप जैन ने दी शिकायत में बताया कि आठ साल से मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी विनय जैन पुजारी के तौर पर कार्य कर रहा था। प्रतिदिन की पूजा राशि का हिसाब भी उसके पास ही रहता था। आठ जुलाई को जब पुजारी से मंदिर के पैसे का हिसाब मांगा तो बोला बाद में हिसाब दूंगा। मंदिर कमेटी ने उसके भाई अखिलेश को अवगत कराया। अखिलेश ने कहा कि 15 जुलाई को रोहतक आकर आपका हिसाब कर दूंगा। शनिवार सुबह पांच बजे पता चला कि पुजारी मंदिर में नहीं है। उसका मोबाइल फोन व सामान मंदिर में ही है। इसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुजारी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed