फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The price of gold will be decided on the basis of the customer's deposit

Rohtak News: ग्राहक की जमा राशि पर ही तय होगा सोने का भाव

Mon, 25 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The price of gold will be decided on the basis of the customer's deposit
रेलवे रोड पर ​​स्थित जैन धर्मशाला में हुई बैठक में मौजूद सर्राफा व्यापारी। स्रोत : एसोसिएशन
रोहतक। सोने-चांदी के जेवरात खरीदने के लिए ग्राहक की ओर से जमा करवाए गए पैसे पर ही उस दिन का भाव तय होगा। रविवार को रेलवे रोड पर जैन धर्मशाला में गोल्ड स्मिथ एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन व महाराजा अजमीढ़ स्वर्णकार संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जैन धर्मशाला में दोपहर सराफा व्यापारियों की बैठक की अध्यक्षता महेंद्र मोहन भल्ला ने की। उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के भाव से आम आदमी ही नहीं सराफा व्यापारी भी परेशान हैं। इसलिए कठोर फैसले लेने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान हेमंत बख्शी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने-चांदी के दामों में 30-35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे बड़े और छोटे सभी व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए व्यापारियों ने फैसला किया है कि अब ग्राहक की ओर से जमा की गई राशि के आधार पर ही सोने का भाव तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत बख्शी ने कहा कि पुलिस से बातकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने की सिफारिश की जाएगी। बैठक में संस्था के सरपरस्त संतलाल वर्मा, महासचिव रवि वर्मा, खजांची विनोद गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान सुमेर चंद वर्मा, उपप्रधान अनिल सहगल, मुख्य सलाहकार सौरभ बुट्टन, जय किशन मराठा, सतपाल वर्मा, गोपाल चोपड़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed