{"_id":"69726f1421998111920e64f4","slug":"the-post-of-chairman-of-sampla-municipality-is-reserved-for-the-general-category-rohtak-news-c-17-roh1020-798731-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांपला नगर पालिका का चेयरमैन पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांपला नगर पालिका का चेयरमैन पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय
सांपला। नगर पालिका सांपला का चेयरमैन इस बार सामान्य वर्ग से होगा। वीरवार को पंचकूला में चेयरमैन पद का ड्राॅ निकाला गया। यह सामान्य वर्ग के नाम रहा। दोपहर बाद ड्राॅ की खबर मिलते ही चेयरमैन पद के भावी दावेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उम्मीदवारों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। यही वजह रही कि वीरवार को ही वे परिचितों को फोन पर चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कहते नजर आए।
सांपला की नई सरकार में चेयरमैन पद पर चुनाव के लिए छह से अधिक प्रत्याशी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। ये पिछले कई दिनों से लोगों का मन टटोल रहे थे। इन्हें ड्राॅ का इंतजार था।
नगर पालिका में वार्डों की संख्या 15 से बढ़कर 16 हो गई है। इसमें पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सूची के अनुसार, तीन वार्ड एक महिला समेत तीन एससी पार्षदों के लिए आरक्षित हैं। पार्षदों का ड्राॅ पहले हो चुका है।
विज्ञापन
सांपला की आबादी 25,243 और 15,089 मतदाता
फैमिली आईडी के मुताबिक, कस्बे की आबादी 25,243 है। इसमें 15,089 मतदाता हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 7,206 हैं। कस्बे की नई सरकार बनने में अभी करीब दो माह का समय लगेगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी है। जब तक चुनाव की तिथि तय होगी। उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार करने का पूरा समय मिलेगा।
अभी वोटर लिस्ट होगी तैयार
विधानसभा चुनाव के अनुसार, कस्बे में 13 बूथों पर चुनाव होगा। नगर पालिका में 16 वार्ड हैं। चुनाव आयोग की तरफ से पहले बीएलओ व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। फिर वोटर लिस्ट तैयार होगी। इसके बाद ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। मतदाताओं के दावे और आपत्तियां सुनी जाएंगी। फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। इसके बाद चुनाव की तिथि घोषित होगी।
-- -- -- -- -
पिछली बार चेयरमैन पद का हुआ था सीधा चुनाव
सांपला नपा 2008 में बनी थी। दो बार सामान्य वर्ग का चेयरमैन बना। जिनके अधिक पार्षद होते, उनका ही चेयरमैन बनता था। पिछले प्लान में सीधा चुनाव हुआ था जिसमें पूजा इंदौरा चेयरमैन बनी थीं। सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी।
-- -- -- -- -
चुनाव लड़ने के दावेदारों की धरी रह गई तैयारी
पिछड़ा वर्ग से रजनीश कुमार का कहना है कि अगर चेयरमैन पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने की स्थिति में वह चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। अब इंतजार करना होगा।
वार्ड एक से पार्षद मंजीत कुमार का कहना है कि कई माह से चेयरमैन पद के चुनाव की तैयारी चल रही थी। इस बार बीसी वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने की उम्मीद थी। सामान्य वर्ग को सीट मिलने से सारी तैयारी धरी रह गई।
वार्ड 13 से पार्षद अंकित ओहलायन ने सामान्य वर्ग से चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने की दावेदारी जताई है। उनका कहना है कि अगर आरक्षित सीट होती तो चुनाव लड़ने का मौका निकल जाता।