फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The police will reopen a closed police station, and the Superintendent of Police will visit a market every month.

Rohtak News: बंद पड़ी पुलिस चौकी फिर खोलेगी पुलिस, हर माह एक बाजार में आएंगे एसपी

Tue, 10 Feb 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The police will reopen a closed police station, and the Superintendent of Police will visit a market every month.
11-रोहतक में आभूषण व्यापारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में सुरक्षा की मांग को लेक
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। रेलवे रोड के आभूषण व्यापारी हेमंत बख्शी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे 70 से ज्यादा व्यापारी व कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी सोमवार को एसपी से मिले। उन्होंने भरोसा दिया है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। वह खुद हर माह एक बाजार में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
एसपी सुरेंद्र सिंह भाैरिया ने कहा, आपको एफआईआर चाहिए या कार्रवाई, क्योंकि विदेश से धमकी मांगने पर अलग तरीके से जांच होती है। पहले से उसकी प्रक्रिया चल रही है। बंद पड़ी पुलिस चौकी फिर खोली जाएंगी।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे व्यापारी लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए और एसपी से 40 मिनट तक बंद कार्यालय में मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इससे तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अगर पीड़ित व्यापारी चाहे तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर दी जाएगी लेकिन विदेश से धमकी भरी कॉल आने पर एक प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है। यह प्रक्रिया पहले से शुरू है। इससे व्यापारी संतुष्ट हो गए।
---------
तीन संदिग्ध युवकों के खिलाफ होगी एफआईआर
आभूषण व्यापारी हेमंत बख्शी ने एसपी को लिखित शिकायत भेजी है कि चार फरवरी की शाम करीब छह बजे तीन युवक स्कूटी पर उसकी दुकान के बाहर आए और धमकी दे रहे थे कि तुम्हारा समय पूरा हो गया है। उन्होंने व्यापारियों के माध्यम से लिखित शिकायत एसपी को सौंपी। एसपी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर एफआईआर दर्ज करने का भरोसा दिया है। इससे पहले दो फरवरी को बख्शी को ऑडियो मैसेज भेजकर रोहित गोदारा गैंग के नाम पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

---------
गांधी कैंप चौकी फिर खुलेगी व गोहाना अड्डे पर लगेगा पुलिस नाका
व्यापारियों ने एसपी से मांग की है कि शहर में बंद पड़ी पुलिस चौकी खोलकर फिर नाके लगाए जाएं। इसके लिए गांधी कैंप चौकी खोलने व पुराना गोहाना अड्डा नाका दोबारा लगाने की मांग की। एसपी ने मांग को मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेजने का भरोसा दिया। व्यापारी नेता अनिल भाटिया, विजय लक्ष्मी गुप्ता, सतीश प्रजापति व अन्य ने बताया कि एसपी ने भरोसा दिया है कि वह खुद हर माह एक बाजार में आएंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। पुलिस गश्त बढ़ाएंगे। कहा, हम एसपी के भरोसे से संतुष्ट हैं।
---------
पुलिस नहीं करती उचित व्यवहार, एसपी ने मांगे नाम
व्यापारियों ने एसपी को बताया कि कई थाना प्रभारी व उनका स्टाफ व्यापारियों से उचित व्यवहार नहीं करता। धमकी भरे लहजे में बात करते हैं। एसपी ने व्यापारियों से लिखित में शिकायत मांगी। व्यापारियों ने ऐसे थाना प्रभारियों के नाम एसपी को दिए हैं।
विदेश से धमकी मिलने के मामले में कार्रवाई की विशेष प्रक्रिया है जो पुलिस कर रही है। आभूषण व्यापारी ने तीन संदिग्ध युवकों की शिकायत की है जिसकी जांच कर रहे हैं। छानबीन के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। शहर में गश्त बढ़ाएंगे।
- सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी रोहतक
-------
एसपी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, डीसी से भी मिले व्यापारी

आभूषण व्यापारी हेमंत बख्शी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले को लेकर एसपी से मिले। व्यापारियों ने राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा और विदेश से धमकी देकर रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि ऐसे लोगों को विदेश से लाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाए जाएं।

--------
हर मार्केट से आए व्यापारी प्रतिनिधि, निगम पार्षद व कांग्रेस शहरी अध्यक्ष भी पहुंचे

रंगदारी मांगने के मामले में कांग्रेस व भाजपा सहित दूसरे दलों के व्यापारी एक साथ एसपी से मिलने पहुंचे। इसमें व्यापारी नेता अनिल भाटिया, विजय गुप्ता, रमेश खुराना, गांधी कैम्प से बलदेव राज मिगलानी, किला रोड से बिट्टू सचदेवा, नई अनाज मंडी से हर्ष गिरधर, शौरी मार्केट से गुलशन इशपुनयानी, महेंद्र भल्ला, सुरेश मित्तल व कांग्रेस के शहरी ग्रामीण अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी, निगम पार्षद दीपू नागपाल व प्रवीण कौशिक, सब्जी मंडी से महेंद्र बतरा, गोहाना अड्डे से तिलकराज मग्गू, माॅडल टाउन से अजय धनखड़, देवेंद्र भारत, सर्राफा एसोसिएशन से राकेश सिक्का, माल गोदाम रोड से अमित वर्मा व अन्य बाजारों से भी प्रतिनिधि एसपी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article