फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The police made the youth who had come to buy drugs do sit-ups and released them.

Rohtak News: नशा खरीदने आए युवकों से पुलिस ने उठक-बैठक लगवाकर छोड़ा

Thu, 13 Feb 2025 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The police made the youth who had come to buy drugs do sit-ups and released them.
रोहतक। करतारपुरा में नशा तस्करों और खरीदने वालों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने अभियान चलाया। नशा खरीदने आए युवकों से उठक-बैठक लगवाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकिए इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने काफी दिन से करतारपुरा और इंद्रा कॉलोनी में सख्ती कर रखी है औरजगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात कर रखे हैं। विशेषकर जहां पर नशा बेचा जाता है, उन सभी के घरों के आसपास और मुख्य समेत अन्य सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात है। कई दिन से नशा तस्कर व खरीदने वाले पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। पुलिस ने दो-तीन दिन से सुरक्षा में थोड़ी ढील बरती। इसी का लाभ उठाने के लिए नशा तस्कर सक्रिय हो गए तो खरीदने वाले भी करतारपुरा में पहुंचने लगे। दो दिन पहले दो महिलाओं के नशा बेचने का वीडियो भी वायरल हो गया। इसकी सूचना मिली तो पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच अभियान चलाया। इसमें 10-12 युवक नशा खरीदने की फिराक में करतारपुरा मोहल्ले में मिले। जो युवक पहली बार आए और उनके पास नशीला पदार्थ नहीं मिला, उनसे उठक-बैठक लगवा और चेतावनी देकर छोड़ दिया। कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी। हिरासत में लेने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर भागने के लिए धक्कामुक्की तक कर दी थी।
विज्ञापन

करतारपुरा में अक्सर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। बुधवार को सूचना मिली कि कुछ लोग नशा खरीदने आए हैं। इस पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच अभियान चलाया। इसमें कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, प्रभारी, एंटी नारकोटिक्स सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed