फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The police conveyed a message to the youth to stay away from drugs.

Rohtak News: पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Sat, 22 Aug 2026 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Aug 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
The police conveyed a message to the youth to stay away from drugs.
रोहतक। ब्रह्मकुमारी गीता पाठशाला और रक्तदान जागृति मंच ने महाराजा अग्रसेन भवन में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें थाना सांपला से निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने को कहा। उन्हें अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल-कूद और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने अपील की कि यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों का कारोबार करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने युवाओं को नशामुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed